Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम करती थीं तारा सुतारिया

हमें फॉलो करें एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम करती थीं तारा सुतारिया

WD Entertainment Desk

, रविवार, 19 नवंबर 2023 (12:54 IST)
Tara Sutaria Birthday : बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस तारा सुतारिया 19 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1995 को एक पारसी परिवार में हुआ था। तारा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने बहुत से गानों में अपनी आवाज दी हैं।
 
तारा सुतारिया एक प्रशिक्षित बैले डांसर भी हैं। उन्होंने शास्त्रीय बैले, आधुनिक नृत्य और लैटिन अमेरिकी नृत्य स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले और वेस्टर्न डांस, रॉयल एकेडमी ऑफ डांस, यूनाइटेड किंगडम और इंपीरियल सोसायटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिंग, यूनाइटेड किंगडम से औपचारिक प्रशिक्षण लिया है।
 
तारा सुतारिया सात साल की उम्र से गाना गा रही हैं। उन्हें ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। तारा सुतारिया ने अपना करियर वीडियो जॉकी के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने डिज्नी चैनल पर वीजे का काम किया। तारा ने लंदन, टोक्यो और मुंबई में अपने संगीत की परफॉर्मेंस भी दी है। 
 
तारा सुतारिया ने साल 2019 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आईं। तारा अब तक कई फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकी हैं। 
तारा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। तारा सुतारिया का नाम एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के साथ जुड़ा था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। उसके बाद तारा का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है। इसके बाद तारा ने काफी समय तक एक्टर आदर जैन को डेट किया। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, मार्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक