Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह और सारा अली खान की 'सिम्बा' में होगा 'गोलमाल'

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह और सारा अली खान की 'सिम्बा' में होगा 'गोलमाल'
रोहित शेट्टी हमेशा ही अपनी फिल्मों में कुछ नया लाते हैं। इस बार वे ला रहे हैं फिल्म 'सिम्बा' जिसमें बॉलीवुड के मज़ेदार एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। रणवीर फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर बने हैं जो गुनाह के खिलाफ लड़ता है साथ ही काफी मज़ेदार भी है। रणवीर का फिल्म से लुक भी सामने आ चुका है। वहीं वे फिल्म में सारा अली खान के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। दर्शक फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 
वहीं रोहित अपने फैंस को एक और सौगात दे रहे हैं। फिल्म में कुछ नया करने को लेकर उन्होंने एक ट्विस्ट लाया है और यह वाकई शानदार है। रोहित अपनी फ्रैंचाईज़ी फिल्म 'गोलमाल' के लिए भी जाने जाते हैं। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर 'गोलमाल' की हर फिल्म शानदार ही होती है। ऐसे में जब 'सिम्बा' को साथ मिल जाए 'गोलमाल' का, तो क्या ही बात हो। 
 
जी हां, सही जाना आपने। अब सिम्बा और गोलमाल एक होने वाले हैं। यह फिल्म एक नहीं है बल्कि कास्ट एकसाथ फिल्म में नज़र आने वाली है। दरअसल खबर यह है कि रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' कास्ट फिल्म 'सिम्बा' में भी नज़र आएगी। यह पूरी कास्ट फिल्म में कैमियो रोल में होगी और काफी मज़ा आने वाला है। 
 
इसकी पुष्टि खुद रणवीर ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। रणवीर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें गोलमाल की कास्ट श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और अरशद वारसी, रणवीर और रोहित शेट्टी के साथ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा कि हमारी फिल्म में चार चांद लग गए। 
 
 
इसके अलावा रणवीर ने एक बूमरैंग भी डाला है जिसमें गोलमाल के सितारे, रणवीर और सारा अली खान, गोलमाल के गाने की स्टेप कर रहे हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि फिल्म में एक गाना भी होने वाला है जिसमें सभी साथ होंगे। 
 
 
साथ ही रोहित शेट्टी के फेवरेट अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो के तौर पर नज़र आएंगे इसकी जानकारी तो पहले ही मिल गई थी। अब देखना लाजवाब होगा कि फिल्म में यह नया ट्विस्ट क्या कमाल लाता है। सिम्बा के रोल में रणवीर शानदार लग रहे हैं। बेहतरीन बॉडी, जमे हुए बाल और पुलिस की वर्दी, ऐसे रणवीर को फैंस पहली ही बार देखेंगे। फिल्म इसी 28 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका-रणवीर ने शादी को खास बनाने के लिए शेफ के सामने रखी अनोखी शर्त