Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की गोल्ड का कैसा रहा दूसरा दिन

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की गोल्ड का कैसा रहा दूसरा दिन
रिलीज के पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का पहले दिन का कलेक्शन इतना ऐतिहासिक रहेगा। 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को भरपूर लाभ मिला और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन नीचे आए क्योंकि वर्किंग डे था। फिल्म ने दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से दो दिनों में यह फिल्म 33.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। शनिवार और रविवार को फिर कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। 

 
गोल्ड को मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में बेहतरीन रिस्पांस मिला है। सिंगल स्क्रीन में भी यह ठीक है, लेकिन 'सत्यमेव जयते' जितनी बेहतरीन नहीं है। बावजूद इसके 'गोल्ड' को कोई खतरा नहीं है। मल्टीप्लेक्स में टिकट दर ज्यादा रहते हैं और इसका भरपूर फायदा फिल्म को मिल रहा है। 

 
ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म पसंद आई है। दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं। माउथ पब्लिसिटी का निश्चित रूप से फिल्म को लाभ मिलेगा। सौ करोड़ क्लब में फिल्म का शामिल होना निश्चित है। यह अक्षय की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन सकती है। 
 
अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। इसमें स्वतंत्र भारत द्वारा अपना ओलिंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कहानी दिखाई गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 मूवीज़, अक्षय की 5 ‍ फिल्में