Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रमजान के मौके पर गौहर खान ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, बेहद क्यूट है जेहान

गौहर खान इन दिनों अपने पति और बच्चे संग मक्का में उमराह करने गई हैं

हमें फॉलो करें रमजान के मौके पर गौहर खान ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, बेहद क्यूट है जेहान

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (10:38 IST)
Gauahar Khan son photo: एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार संग साल 2020 मे निकाह किया था। शादी के करीब 3 साल बाद मई 2023 में कपल एक प्यारे से बेटे जेहान के माता-पिता बने थे। गौहर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। 
 
गौहर खान इन दिनों अपने पति और बच्चे संग मक्का में उमराह करने गई हैं। मक्का से ही गौहर ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर में जैद और उनके बेटे जेहान उमराह वाले कपड़े पहने दिख रहे हैं। वहीं गौहर ब्लैक कलर का अबाया पहने नजर आ रही हैं। 
 
गौहर ने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ है। नन्हे से जेहान बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा, बस अपने छोटे राजकुमार को अल्लाह के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहती थी। आमीन। हमारा जेहान। उनके लिए निरंतर पॉजिटिविटी, प्यार और आशीर्वाद का अनुरोध। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
नन्हे जेहान की इस प्यारी सी तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम एकदम आपके जैसा लग रहा है। कितना क्यूट है।' एक अन्य ने लिखा, 'बहुत प्यारा है...ढेर सारा प्यार।'
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से अक्सर यह कपल सुर्खियों में रहता है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dhvani Bhanushali ने 19 साल की उम्र में रखा था सिंगिंग इंडस्ट्री में कदम, ये गाने हैं ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल