Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनू सूद से फैन ने की गर्मी में 'बियर' पिलाने की अपील, एक्टर ने दिया यह जवाब

हमें फॉलो करें सोनू सूद से फैन ने की गर्मी में 'बियर' पिलाने की अपील, एक्टर ने दिया यह जवाब
, बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (13:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोनाकाल में लोगों की दिल खोलकर मदद की। सोनू सूद की मदद का यह सिलसिला अभी भी जारी है। कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर मदद की अपील करते हैं। एक्टर भी लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

 
लेकिन कई बार लोग सोनू सूद से अजीबों-गरीब डिमांड भी कर देते हैं। सोनू सूद भी ऐसे लोगों को मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं। अब एक यूजर ने एक्टर से गर्मी में ठंडी बियर पिलाने की डिमांड कर दी है। 
 
एक यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर पर एक तस्वीर टैग की है। इस तस्वीर में एक व्यक्ति पोस्टर हाथ में पकड़े नजर आ रहा है। जिसपर लिखा है, 'सर्दियों में कंबल दान करने वालो, गर्मियों में 'ठंडी बीयर' नहीं पिलाओगे।' इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, 'कहां हो सोनू सूद।'
 
वहीं सोनू सूद ने भी इस यूजर को मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'बियर के साथ भुजिया चलेगा?' सोनू सूद के इस जवाब पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जाके मोदीजी से क्यों नहीं मांगते।'
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकता कपूर की 'नागिन' ने खरीदी लग्जरी कार, बॉयफ्रेंड संग लेने पहुंचीं डिलीवरी