Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर रिलीज, डिजिटल दुनिया के पीछे का दिखा काला सच

हमें फॉलो करें फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर रिलीज, डिजिटल दुनिया के पीछे का दिखा काला सच

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (10:34 IST)
Love Sex Aur Dhokha 2 Trailer: एकता कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए एकता कपूर ने डिजिटल दुनिया के डार्क साइड से फैंस को रूबरू कराया है। ट्रेलर में आज की युवा पीढ़ी से जुड़ी हकीकतों को दिखाया गया है। 
 
ट्रेलर की शुरुआत स्क्रीन पर सोशल मीडिया आइकन की भरमार से होती है, जो आज की डिजिटल दुनिया की झलक पेश करता है। यह ट्रेलर बेबाक नजरिए के साथ अलग तरह की कहानी को सामने रख रहा है। फिल्म इंटरनेट युग में असलियत की पड़ताल करती है। 
 
ट्रेलर में आगे रॉ और सच्ची दुनिया सामने आती है, जो आज के जमाने के बिंदास या डेयरिंग जनरेशन की जिंदगी पर नजदीक से रोशनी डालती है। यह वह जनरेशन है जो हमेशा सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहने के साथ, शेयरिंग और स्ट्रीमिंग करता है। 
 
ट्रेलर में डिजिटल दुनिया की कड़वी सच्चाई को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए बालाजी मोशन पिक्चर्स ने लिखा, 'डिजिटल जनरेशन के लिए हॉटनेस का डोज। एक बार फिर होगा लव सेक्स और धोखा।'
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, 'लव सेक्स और धोखा 2', जो एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज