Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण की रिसेप्शन ड्रेस है बेहद खास, बनाने में लगा इतना समय

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण की रिसेप्शन ड्रेस है बेहद खास, बनाने में लगा इतना समय
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध चुके है। यह कपल 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन के दौरान रॉयल लुक में नजर आया। 
 
दीपिका पादुकोण रिसेप्‍शन में ऑफ व्‍हाइट कलर का आउटफिट पहनकर पहुंची थी जिसपर गोल्‍डन कलर की हैवी कारीगरी की गई थी। वहीं रणवीर भी ऑफ व्‍हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। दीपिका की इस ड्रेस की खासियत इस पर किया गया चिकनकारी वर्क था। जिसे डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने तैयार किया था।
 
डिजाइनर संदीप खोसला-अबु जानी ने दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि ये शानदार ड्रेस कैसी बनी। डिजाइनर ने बताया कि अलग अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया। सभी का‍रीगरों के कुल घंटे को जोड़ा जाए तो इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे। उन्होंने बताया कि हमने विशेष रूप से इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी भी डिजाइन की। 
 
दीपवीर 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देने के बाद अब आखिरी रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में देने वाले हैं। जिसमें खास तौर पर बॉलीवुड सेलेब्स और फ्रैंड्स शामिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर कैसा रहा रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का पहला दिन?