Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गजब... रणवीर से भी बेहतर गिफ्ट इन्होंने दिया दीपिका को

हमें फॉलो करें गजब... रणवीर से भी बेहतर गिफ्ट इन्होंने दिया दीपिका को
भारत ही नहीं दुनियाभर में टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस हैं। हाल ही में दीपिका का जन्मदिन गया है और उनके फैंस ने उन्हें बहुत ही प्यारा तोहफा दिया है। खास बात यह है कि फैंस भारत के नहीं बल्कि अरब के हैं। 
 
दीपिका को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर के फैंस से सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही थीं। उनके बांग्लादेशी अरबी फैन क्लब ने फंड इकट्ठा किया और वहां के एक गांव में एक हैण्डपंप लगवाया। ढाका के पास स्थित गांव में पानी की ज़रूरत के चलते फैन क्लब ने एक हैण्डपंप लगवाया, जिस पर उन्होंने दीपिका पादुकोण फैन क्लब का नाम भी लिखवाया। 

 
दीपिका फैंस क्लब ने उनके ट्विटर अकाउंट इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। फैंस ने यह काम उनके जन्मदिन पर किया और यह दीपिका के लिए वाकई बहुत बेहतरीन गिफ्ट है। 5 जनवरी को दीपिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ श्रीलंका में थीं। खबर है कि रणवीर के पैरेंट्स ने दीपिका को डायमंड नेकलेस और डिज़ाइनर साड़ी गिफ्ट की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिष्या बनेंगी कंगना और गुरु होंगे अमिताभ बच्चन