Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव

हमें फॉलो करें पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव
बॉलीवुड के दमदार एक्टर राजकुमार राव जल्द ही एक और खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण के साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि एसिड पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक फिल्म में दीपिका के अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे।
 
webdunia
इस फ़िल्म को दीपिका पादुकोण अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना रही हैं और इसको मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और मेघना इस फ़िल्म के लीड एक्टर के लिए किसी प्रतिभाशाली अभिनेता की तलाश कर रही थीं। फिल्म में दीपिका के अपोजिट राजकुमार को एकदम परफेक्ट समझा गया और उन्होंने उनके नाम पर मुहर लगा दी।
 
webdunia
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि राजकुमार राव इस फ़िल्म में क्या रोल निभाएंगे। दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव की इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। दोनों कलाकारों को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है।
 
दीपिका शादी के बाद यह पहली फिल्म कर रही हैं। वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पूरी हो चुकी है। उनकी दो और फिल्में 'मेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' अंडर प्रोडक्शन हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका-निक ने दूसरे हनीमून के लिए चुनी ये खूबसूरत जगह