Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका-रणवीर के शादी के कार्ड में हुई बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली

हमें फॉलो करें दीपिका-रणवीर के शादी के कार्ड में हुई बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली
, सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (13:50 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की डेट कन्फर्म की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 
 
webdunia
दीपिका-रणवीर के शादी के कार्ड को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी शेयर किया गया है। लेकिन हिंदी के कार्ड में बड़ी चूक सामने आ रही है। जिससे उनकी सोशल मीडिया पर काफी खिल्ली उड़ रही हैं।
 
webdunia
दरअसल दीपिका ने अपनी शादी का जो हिंदी कार्ड शेयर किया है उसमें 'दीपिका' की जगह 'दीपीका' लिखा हुआ हैं। इसके अलावा 'कि' और 'की' में भी गलती है।

शादी की दो अलग-अलग डेट 14 और 15 लिखी गई है, जबकि शादी किसी एक ही तारीख को हो सकती है। कार्ड की इन गलतियों पर दीपिका का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है।
 
एक शख्स ने कहा कि 14-15 को शादी का मतलब क्या है? क्या एक दिन दीपिका शादी करेंगी और दूसरे दिन रणवीर? एक शख्स ने तो दोनों से अपने-अपने सोशल मीडिया मैनेजर को बाहर निकालने तक की बात भी कही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हॉट अंदाज (फोटो)