Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
, शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (17:09 IST)
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। खबरों के अनुसार उनको हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्‍पताल में रेमो डिसूजा की पत्‍नी लिजेल साथ हैं।

 
खबरों के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक कब, कैसे आया इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। 
 
कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिसूजा फालतू और एबीसीडी जैसी फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं। इसके अलावा वो स्टार प्लस के मशहूर डांस रियालिटी शो डांस प्लस को जज भी करते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : राहुल महाजन के कपड़े धोने को तैयार हुईं अर्शी खान, बदले में मांगी इतने लाख की डायमंड रिंग