Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह रिलीज हुईं फ्रायडे, हेलीकॉप्टर ईला सहित चारों फिल्में हुईं फ्लॉप

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह रिलीज हुईं फ्रायडे, हेलीकॉप्टर ईला सहित चारों फिल्में हुईं फ्लॉप
फिल्म बिजनेस पर त्योहार भारी पड़ रहे हैं। इस सप्ताह रिलीज हुईं चारों फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों को बहुत ही कम दर्शक मिले हैं और सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा पड़ा है। 
 
काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' का पहला वीकेंड बेहद खराब रहा। फिल्म बमुश्किल साढ़े तीन करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर पाई। यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही और वीकडेज़ में तो और भी बुरा हाल होगा। 
 
गोविंदा की वापसी पर दर्शकों ने उनका स्वागत नहीं किया। 'फ्रायडे' के कलेक्शन इतने कम हैं कि इस फिल्म से जुड़े लोग ऐसा महसूस करेंगे जैसे उन्हें फ्राय किया जा रहा हो। 
 
जलेबी के हाल तो और भी बुरे हैं। इन फिल्मों के शो की संख्या कम कर दी गई है और कई सिनेमाघरों में तो यह शायद ही किसी तरह सप्ताह पूरा कर पाएं।

तुम्बाड को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। फिल्म ने सवा तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो अच्छा तो नहीं है, लेकिन और फिल्मों के प्रदर्शन को देख बेहतर माना जा सकता है। 
 
अब अगले सप्ताह से उम्मीद है। दशहरे के कारण फिल्म शुक्रवार की बजाय गुरुवार को ही रिलीज होंगी। बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड से उम्मीद की जा सकती है कि ये फिल्में दर्शकों को फिर सिनेमाघरों की ओर लौटाएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#Metoo का असर : बॉलीवुड इंडस्ट्री के चार सौ पच्चीस करोड़ रुपए लगे दांव पर