Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोनी कपूर का बड़ा फैसला, चारों बच्चों के साथ रहेंगे एक ही घर में

हमें फॉलो करें बोनी कपूर का बड़ा फैसला, चारों बच्चों के साथ रहेंगे एक ही घर में
बोनी कपूर की दो पत्नियों से दो-दो बच्चे हैं। पहली पत्नी से उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला हैं। दूसरी पत्नी श्रीदेवी से उन्हें जाह्नवी और खुशी कपूर हैं। फिलहाल अर्जुन और अंशुला एक घर में रहते हैं जबकि दूसरे घर में बोनी, जाह्नवी और खुशी साथ में रहते हैं। बोनी की दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। 
 
इसी वर्ष फरवरी में उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की मृत्यु हुई और इससे बोनी को करारा झटका लगा। वे अकेला महसूस करने लगे। इस मौके पर अर्जुन कपूर और आगे बढ़े और उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। वे जाह्नवी और खुशी के साथ भी नजर आएं। 
 
इसके पहले शायद ही अर्जुन या अंशुला ने जाह्नवी और खुशी से मुलाकात की हो। श्रीदेवी को अर्जुन अपनी मां भी नहीं मानते थे। लेकिन श्रीदेवी के न रहने से और बोनी कपूर के अकेले पड़ने से उनके सारे बच्चों की दूरियां कम हो गई। 
 
अब बोनी प्लान कर रहे हैं कि वे अपने सारे बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी को साथ देख उन्हें यह आइडिया आया है। सवाल यह है कि अर्जुन-अंशुला के घर में शिफ्ट हुआ जाए या जाह्नवी-खुशी के? 
 
सूत्रों का कहना है कि बोनी, जाह्नवी और खुशी तीनों अर्जुन-अंशुला के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। दोनों परिवार अब एक परिवार बन गया है और साथ में रहकर वे सुख-दु:ख बांटेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण, कौन बनेगी सलमान खान की पत्नी?