Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई

हमें फॉलो करें बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई
, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (16:08 IST)
देश में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं।
 
अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने एक फिल्म के गाने को शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ दही हांडी फोड़ते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आला रे आला गोविंदा आला।'
 
रितिक रोशन ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
साउथ स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया, 'आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको ढ़ेर सारी खुशियां मिलें।
 
अजय देवगन ने लिखा, जब कृष्ण भगवान आपके सारथी हो, तब जिंदगी की हर मुश्किल आसान हो जाती है। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये।
 




Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दोबारा फिल्म समीक्षा: वक्त के जंगल में खोया एक बंजारा