Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्शी खान के बारे में खुलासे... 50 वर्षीय पुरुष से की शादी... उम्र भी गलत बताई

हमें फॉलो करें अर्शी खान के बारे में खुलासे... 50 वर्षीय पुरुष से की शादी... उम्र भी गलत बताई
बिग बॉस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है उतने ही उसके विवाद बढ़ते जा रहे हैं। अपने अनोखे विवादों के चलते यह सीज़न लोगों को और दीवाना बना रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच पुराने झगड़े तो यहां दिख ही रहे हैं अब इसमें झूठ बोलने वाले कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा हो रहा है। पहले जुबैर खान के परिवार का मामला सामने आया, फिर आकाश ददलानी ने फेमस म्युज़िक कम्पोज़र विशाल ददलानी को अपना करीबी रिश्तेदार बताया। अब इस लिस्ट में अर्शी खान भी जुड़ गई हैं। इसका खुलासा बिग बॉस के घर में नहीं बल्कि घर के बाहर किया गया है।  

webdunia

 
32 की हैं अर्शी खान 
दरअसल मॉडल अर्शी खान के बारे में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया है। गहना ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अर्शी ने अपने बारे में सभी जानकारी गलत दी है। गहना का कहना है कि क्योंकि मैं और अर्शी खान दोनों भोपाल से हैं इसलिए मैं उसे अच्छे से जानती हुं। अर्शी ने उसकी उम्र 27 वर्ष बताई है जबकि वे 32 वर्ष की हैं। मैं उसे स्कूल के वक़्त से जानती हूं। उसने अपनी एज्युकेशन के बारे में भी गलत जानकारी दी है। इसका मैं सबूत भी दे सकती हुं। मुझे आश्चर्य है कि इस शो में अर्शी का चयन कर कैसे लिया गया?   

webdunia

 
अफरीदी से संबंध वाली बात झूठ 
गहना सिर्फ यही चुप नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि अर्शी खान अपनी पूरी ज़िंदगी झूठ बोलती आई हैं। अर्शी ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के साथ अपने संबंधों को लेकर विवाद खड़ा किया था। संबंध तो छोड़ो अर्शी ने अफरीदी से कभी बात तक नहीं की है, ना ही कभी मिली है। अफरीदी साफ व्यक्ति हैं इसलिए उन्होंने इस मसले को आगे नहीं बढ़ाया। इसी बात का फायदा अर्शी ने उठाया है और मीडिया ने कुछ भी जांच किए बिना इस मुद्दे को बढ़ा दिया। 

webdunia
गहना वशिष्ठ

 
शादी भी कर चुकी हैं
गहना का तो ये भी कहना है कि अर्शी खान की शादी भी हो चुकी है। उन्होंने 50 वर्षीय व्यक्ति से शादी की है। अचानक से अर्शी के खिलाफ गहना का यह बयान क्यों आया यह तो समझ नहीं आ रहा। लेकिन अगर यह सब सही है तो अर्शी और बिग बॉस इसका क्या जवाब देते है यह देखने लायक होगा। बिग बॉस और कलर्स चैनल पर इस बार वैसे ही काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। दर्शक घर के विवादों को देखकर मज़े तो ले ही रहे हैं लेकिन घर के बाहर हो रही सोशल मीडिया के विवाद इस खेल को और बढ़ावा दे रहे हैं। फिलहाल ढिंचैक पूजा के आने के बाद घर का माहौल थोड़ा मज़ेदार हो रहा है। देखते है आगे आगे होता है क्या। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान के हाल बेहाल, बिक नहीं रही है तैयार फिल्म!