Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल संग 'स्ट्रिप क्लब' में की पार्टी? एक्ट्रेस ने दी सफाई

हमें फॉलो करें क्या अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल संग 'स्ट्रिप क्लब' में की पार्टी? एक्ट्रेस ने दी सफाई

WD Entertainment Desk

, रविवार, 28 मई 2023 (15:43 IST)
Athiya Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बीते दिनों क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अथिया और केएल राहुल इन दिनों लंदन गए हुए हैं। यहां केएल राहुल अपनी चोट का इलाज करा है। इसी बीच लंदन के एक क्लब से अथिया और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
 
इस वीडियो में दावा किया गया कि यह कपला 'स्ट्रिप क्लब' में पार्टी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने अथिया और केएल राहुल को जमकर ट्रोल किया। वहीं अब अथिया ने इन खबरों का खंडन करते हुए अपनी सफाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
webdunia
अथिया ने लिखा, मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और जवाब नहीं देती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक जगह पर गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।'
 
बता दें कि केएल राहुल आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त पहुंचे थे।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईफा 2023 : रितिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड