Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपसी सहमति से अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका हुए अलग

हमें फॉलो करें आपसी सहमति से अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका हुए अलग
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी पत्नी मेहर रामपाल अलग हो गए हैं। 20 वर्ष की लंबी शादी से अलग होने का फैसला दोनों ने सुनाया है। इससे इंडस्ट्री और उनके फैंस काफी निराश हैं। 
 
लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें चल रही थीं। ऐसे में हाल ही में दोनों से एकसाथ घोषणा की है कि दोनों आपसी सहमती से अलग हो रहे हैं और अपने रास्तें चुनने के लिए आज़ाद हैं। हालांकि दोनों ने यह भी कहा कि अलग होने के बावजूद वे एक-दूसरे के लिए हमेशा रहेंगे। 
 
उन्होंने स्टेटमेंट रिलीज दिया कि प्यार और बेहतरीन यादों से भरी 20 वर्षों के साथ के बाद हम यह शेयर करना चाहते हैं कि अब हमारे लिए अलग-अलग रास्तों पर जाने का समय है। जब बात हम दोनों की होती है तो हम एक-दूसरे के लिए हमेशा साथ थे, आगे भी हम एक-दूसरे और अपने प्यारे लोगों के लिए हमेशा मज़बूती से खड़े रहेंगे। हम दोनों ही बेहद निजी लोग है इसलिए यह बयान देना थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन हमारे जीवन की परिस्थितियां बहुत अलग हैं अभी, जहां सच्चाई खो जाती है। 
 
दोनों के बयान में आगे कहना था कि हम एक परिवार हैं, एक दूसरे के लिए हमारा प्यार हमेशा बरकरार रहेगा और हम हमेशा एक दूसरे के लिए रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण हमारे बच्चों महीका (16) और मायरा (13) के लिए हम साथ रहेंगे। हम अपनी प्राईवेसी की इच्छा रखते हैं। हमारे सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद। रिश्ते खत्म हो सकते हैं लेकिन प्यार हमेशा होता है। अब हम इस बारे में और बात नहीं करेंगे। 
 
हालांकि यह अर्जुन और मेहर दोनों की सहमति से हुआ है लेकिन फिर भी बी-टाउन को इस बात का गम रहेगा। अर्जुन ने इसके बारे आगे कभी भी बात करने से मना कर दिया है। खबर के मुताबिक पहले अर्जुन और रितिक रोशन की वाइफ सुज़ैन खान के रिश्ते की चर्चाएं थीं। हालांकि इस खबर से दोनों ने इंकार कर दिया था।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परमाणु का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड