Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं मानी बोनी की बात, अर्जुन जाएंगे मलाइका के साथ

हमें फॉलो करें नहीं मानी बोनी की बात, अर्जुन जाएंगे मलाइका के साथ
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों साथ में पार्टियों में स्पॉट होते रहते हैं। इस बात की भी चर्चा जोरो पर है कि अर्जुन अपने परिवार को छोड़कर नए साल का जश्न मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।
 
खबरों के अनुसार अर्जुन के पिता बोनी कपूर पूरे कपूर परिवार के साथ इंडोनेशिया के बाली में नया साल सेलीब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं। बोनी कपूर चाहते हैं कि इस वॉकेशन में उनके साथ उनकी तीनों बेटियों के अलावा अर्जुन भी शामिल हो। अनिल कपूर भी अपने परिवार संगबाली जाने की तैयारी में हैं। संजय कपूर भी अपनी बीवी और बच्चों को लेकर इस फैमली वॉकेशन को ज्वाइन कर सकते हैं। 
 
webdunia
2018 कपूर परिवार के लिए दुख भरा रहा क्योंकि उन्होंने फरवरी में श्रीदेवी को खो दिया था। श्रीदेवी के गुजरने के बाद ये पहला वॉकेशन होगा जिसे बोनी कपूर अपने पूरे परिवार के साथ विदेश में मनाएंगे लेकिन मलाइका की खातिर अर्जुन परिवार के साथ वेकेशंस पर नहीं जा रहे हैं। 
 
अर्जुन कपूर इस बार मलाइका अरोरा के साथ किसी अंजान जगह पर न्यू ईयर सेलीब्रेट करना चाहते हैं। पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं।
 
webdunia
वहीं, अर्जुन का परिवार मलाइका संग उनके रिश्ते से खुश नहीं हैं। सोनम कपूर तो उन्हें मलाइका से शादी नहीं करने की सलाह दे चुकी हैं। बोनी कपूर को भी मलाइका के साथ अर्जुन का रिश्ता रास नहीं आता है। उनकी बहन अंशुला को भी कभी मलाइका के करीब नहीं देखा गया। 
 
कहा जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफीशियल करने का फैसला कर लिया है। अगले साल मार्च में दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में बंध सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शक्ति और लालच की कहानी दिखाता यश स्टारर केजीएफ- कोलार गोल्ड फील्ड का दूसरा ट्रेलर लांच