Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी को दे डाला इतना बड़ा गिफ्ट

हमें फॉलो करें प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी को दे डाला इतना बड़ा गिफ्ट
बाहुबली फेम एक्टर्स प्रभाष और अनुष्का शेट्टी (प्रनुष्का) के बेहद फैंस हैं। सभी को लगता है कि प्रभाष और अनुष्का न सिर्फ ऑन-स्क्रीन, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बेस्ट हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलासा नहीं किया। खबर है कि प्रभाष ने उनकी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड अनुष्का के जन्मदिन पर उन्हें कुछ बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है।
 
7 नवंबर को अनुष्का ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रभाष ने अनुष्का को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की जिससे अनुष्का भी चौंक गईं। इससे पहले 23 अक्टोबर को प्रभाष के जन्मदिन पर अनुष्का ने उन्हें डिजाइनर घड़ी गिफ्ट की थी।
 
यह जोड़ी कभी खुलकर सामने नहीं आई और हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया। प्रभाष ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि फिलहाल मेरी फीमेल फैंस को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, ना ही इसके बारे में सोच रहा हूं। मैं लकी हूं कि इतने सारे लोग मेरी प्रशंसा करते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्स गर्लफ्रेंड ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगे दो करोड़ रुपये