Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का संग शरमाते नज़र आ रहे हैं वरुण धवन... सुई धागा का फर्स्ट लुक

हमें फॉलो करें अनुष्का संग शरमाते नज़र आ रहे हैं वरुण धवन... सुई धागा का फर्स्ट लुक

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। जी नहीं, ज़ीरो या परी का नहीं, उन्होंने फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' का उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें वरुण धवन भी उनके साथ हैं। 
 
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में वे काफी सिंपल लुक में नज़र आएंगे। इसकी कहानी सरल और मध्यमवर्गीय परिवार से होगी। 
 
फिल्म में अपना पहला लुक जारी करते हुए अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा मौजी और ममता आ रहे हैं 28 सितंबर को। इसमें अनुष्का एक सादी साड़ी में सिंदूर लगाए और सिर पर पल्ला लिए हंसती नज़र आ रही हैं। वहीं वरुण अपनी प्यारी मुस्कान लिए बैठे हुए हैं। 
 
दूसरी ओर वरुण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों की ही दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा एक्सक्लुसिव.. मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को। इसमें एक तस्वीर में अनुष्का शरमाती और वरुण भी अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ने अपनी पोस्ट हिन्दी में लिखी है।   


 
'सुई धागा- मेड इन इंडिया' फिल्म पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की थीम में बनी है। वरुण इसमें टेलर और अनुष्का एक डिजाइनर के रोल में होंगे। फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया हैं और इसे यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने प्रोड्यूस किया है। कहानी मनीष शर्मा की है। फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज़ होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माय नेम इज़ खान से सिद्धार्थ और वरुण का कनेक्शन... पहचान नहीं पाएंगे