Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज़्यादा ही व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा, सूई धागा के प्रमोशन में नहीं दे रहीं वरुण का साथ

हमें फॉलो करें ज़्यादा ही व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा, सूई धागा के प्रमोशन में नहीं दे रहीं वरुण का साथ
अनुष्का शर्मा अपनी शादी के बाद भी अपने काम में लगी हुई हैं। वे लगातार फिल्में कर रही हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' आने वाली है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म भारत में बुनकरों की मेहनत और गांधीजी के आदर्शों पर बनी इस फिल्म का प्रमोशन ज़ोरो पर है। 
 
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। फिल्म के प्रमोशन में वरुण और अनुष्का दोनों ही लगे हुए हैं। वहीं खबर आई है कि अनुष्का फिल्म को छोड़ लंदन के लिए रवाना हो गई हैं। आखिर फिल्म के प्रमोशन के बढ़कर ऐसा क्या महत्वपूर्ण काम है? 
 
सूत्र के मुताबिक अनुष्का शर्मा बहुत व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'ज़ीरो' दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है। तब तक वे बहुत बिज़ी रहेंगी। उन्हें अपने कई सारे ब्रांड शूट और एंडोर्समेंट प्रोजेक्ट पूरे करने हैं। इसलिए उनका हर एक काम में ज़्यादा समय देना मुश्किल होगा। 
 
सुई धागा के ट्रेलर लांच के बाद अनुष्का सीधे अपने एक प्रोजेक्ट को खत्म करने के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। अनुष्का एक बैग के बड़े ब्रांड शूट के लिए लंदन पहुंची हैं और वहां से काम खत्म होते ही वे भारत लौट आएंगी। इसके बाद फिर सुई धागा का प्रमोशन होगा। 

 
वहीं दिसंबर तक उन्हें अपने कई प्रोजेक्ट कमिटमेंट्स पूरे करने हैं। वे हर काम को बैलेंस कर रही हैं। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' शरत कटारिया ने निर्देशित की है। फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज़ होगी। वहीं अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसे आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। अनुष्का अपने सभी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सामने आया मनोज वाजपेयी की मेलबर्न में सम्मानित फिल्म 'गली गुलियां' का पहला लुक