Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंकिता लोखंडे ने दोबारा रचाई शादी, पति संग लिपलॉक करती आईं नजर

हमें फॉलो करें अंकिता लोखंडे ने दोबारा रचाई शादी, पति संग लिपलॉक करती आईं नजर

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 9 अगस्त 2023 (17:07 IST)
Ankita Lokhande Got Married Again:  टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाई थी। अंकिता और विक्की अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। वहीं अब अंकिता ने एक बार फिर अपने पति विक्की संग शादी रचाई है।
 
हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने और विक्की ने 'फिर से शादी कर ली' है। इस वीडियो में अंकिता और विक्की विदेश में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं, फिर विक्की घुटने पर बैठकर अंकिता को फूलों का गुलदस्ता देते हैं और उनके हाथ पर किस करते हैं।
 
वीडियो में कपल को एक लिप-लॉक मोमेंट शेयर करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान अंकिता पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ उन्होंने एक स्लिम-स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है। वहीं विक्की व्हाइट टक्सीडो में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। 
 
बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे थे। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। विक्की जैन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब हंसिका मोटवानी पर लगे उम्र से बड़ी दिखने के लिए हार्मोन इंजेक्शन लेने के आरोप