Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर

हमें फॉलो करें नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर
, सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (17:36 IST)
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी रिवेंज थ्रिलर फिल्म 'थार' की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने फिल्म से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं जिनमें फिल्म की स्टार कास्ट नजर आ रही है।

 
पहली तस्वीर में हर्षवर्धन कपूर नजर आ रहे है जो काफी हाल में है। दूसरी तस्वीर में फातिमा सना शेख दिख रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में सतीश कौशिक भी लीड रोल में नज़र आएंगे।
 
फिल्म 'थार अस्सी के दशक की कहानी है। यह कहानी सिद्धार्थ यानी हर्षवर्धन कपूर की है। पुष्कर में नौकरी के लिए शिफ्ट होने के बाद, सिद्धार्थ अपने अतीत का बदला लेने के लिए सफर पर निकल पड़ता है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं। राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है।
 
केएफसी नेटवर्क और नेटफ्लिक्स ने मिलकर 'थार' को बनाया है। फिल्म के निर्माता और अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, हमने थार के साथ जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और कई कारणों से फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह राजस्थान में स्थापित एक नोयर थ्रिलर है जो क्लासिक वेस्टर्न शैली की है, जो भारतीय सिनेमा और दर्शकों के लिए पहली बार पेश की गई है। 
 
उन्होंने कहा, स्क्रीन पर हम हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख की ताजा जोड़ी देखते हैं और ऑफ-स्क्रीन हम निर्देशक राज सिंह चौधरी को महत्वाकांक्षी, जोखिम लेने वाले नवोदित कलाकारों की एक टीम के साथ जादू करते हुए देखते हैं अभिनेता और निर्माता के रूप में, मैंने हमेशा नई सामग्री के साथ आगे बढ़ाने और यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी, न्यूलीवेड कपल की पहली तस्वीर आई सामने