Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2024 में शादी करेंगे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, चंकी पांडे ने दिया हिंट!

अनन्या का नाम काफी समय से अपने से 13 साल बड़े एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग जुड़ रहा है

हमें फॉलो करें 2024 में शादी करेंगे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, चंकी पांडे ने दिया हिंट!

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (15:33 IST)
Ananya Aditya Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनन्या का नाम अपने से 13 साल बड़े एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट और वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट होते हैं। 
 
हालांकि अनन्या और आदित्य ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन दोनों अक्सर हाथों में हाथ थामें स्पॉट होते हैं। वहीं दोनों की शादी की खबरें भी वायरल होती रहती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

अब 'रेडिट' पर एक यूजर की पोस्ट के बाद अनन्या और आदित्य की शादी की खबरों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। यूजर ने अनन्या पांडे फैन पेज से एक वीडियो कोलाज का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसका कैप्शन था, रूमर्ड कपल की 2024 में शादी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

इस पोस्ट पर कई लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। वहीं अनन्या के पिता चंकी पांडे ने भी इस पोस्ट को लाइक किया, जिसके बाद से अनन्या और आदित्य की शादी की खबरों ने हवा पकड़ ली। 
 
बता दें कि बीते दिनों आदित्य को अनन्या की मां भावना ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की भी अफवाह उड़ी थी। लेकिन अब भावना पांडे फिर से आदित्य को फॉलो करने लगी हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन की नई फिल्म शैतान का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक