Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 साल बड़े बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं अनन्या पांडे! रोमांटिक वीडियो आया सामने

हमें फॉलो करें 13 साल बड़े बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं अनन्या पांडे! रोमांटिक वीडियो आया सामने

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (16:14 IST)
Aditya Ananya Romantic Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनन्या का नाम बीते काफी समय से अपने से 13 साल बड़े एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ में डिनर डेट पर और वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। 
 
हालांकि आदित्य और अनन्या ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। लेकिन दोनों अक्सर हाथों में हाथ थामें स्पॉट होते हैं। हाल ही में यह कपल एक कैजुअल डिनर डेट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक नजर आए।
 
सोशल मीडिया पर अनन्या और आदित्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक रेस्टोरेंट के अंदरनजर आ रहे हैं। इस दौरान अनन्या यूनिक नेकलाइन ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं आदित्य मैचिंग डेनिम के साथ एक ब्लैक टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में आदित्य किसी से बात कर रहे हैं और अनन्या उनके पास खड़ी हैं। अनन्या ने आदित्य का हाथ थामा हुआ है। उन्होंने अनन्या ने एक बार अपना सिर आदित्य के कंधे पर भी रखा। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों प्यार में हैं। 
 
बता दें कि इससे पहले लिस्बन में वेकेशन मनाते हुए अनन्या और आदित्य की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। अनन्या और आदित्य ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' का टीजर रिलीज, भोपाल गैस त्रासदी की दिखी झलक