Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में अमिताभ बच्चन का लुक देख रह जाएंगे दंग, कमांडर ऑफ ठग्स

हमें फॉलो करें ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में अमिताभ बच्चन का लुक देख रह जाएंगे दंग, कमांडर ऑफ ठग्स
, मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (13:04 IST)
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का प्रचार अब जोरदार तरीके से शुरू हो गया है। कल फिल्म का लोगो टीज़र जारी हुआ था। आज अमिताभ बच्चन का लुक टीज़र के जरिये जारी हो गया है। 
 
अमिताभ के किरदार का नाम खुदाबक्श है और उन्हें कमांडर ऑफ ठग्स कहा गया है। उड़ता हुआ बाज, जहाज, आसमान में छाए काले बादल, चमकती हुई बिजली इसे भव्य बना रहे हैं।

सफेद दाढ़ी और बाल में अमिताभ एक योद्धा की तरह दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ तलवार है जो उन्हें लड़ाकू बताती है। अमिताभ का यह लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। 
 
19 तारीख को संभवत: आमिर खान का लुक जारी किया जाएगा। इसके बाद कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का नंबर आ सकता है। 
 
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ एक और बड़ा स्टार