Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन जल्द लेकर आ रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11, ट्वीट कर दी जानकारी

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन जल्द लेकर आ रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11, ट्वीट कर दी जानकारी
टीवी का सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही अपने 11वें सीजन के साथ वापस आने वाला है। इस बात की जानकारी शो के होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
webdunia
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, 'आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं, इस वर्ष 2019 का नया अभियान... कौन बनेगा करोड़पति... KBC !! बहुत जल्द आपके घरों में!!' दर्शक उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
webdunia
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि केबीसी के सीजन 11 को लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में 31 मिलियन रजिस्ट्रेशन महज 15 दिनों में कराकर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साल 2000 में शुरु हुआ ये गेम शो आज भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है। 
 
केबीसी से सभी सीजन हिट रहे हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा इस शो को शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने किया शबाना आजमी पर हमला, कहा राष्ट्र विरोधी