Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट कर रहीं एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को इग्नोर, नहीं पहुंचीं बर्थडे पार्टी में

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट कर रहीं एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को इग्नोर, नहीं पहुंचीं बर्थडे पार्टी में
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 16 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट और वरुण धवन संग बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सिद्धार्थ आलिया संग रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। 
 
webdunia
हाल ही में सिद्धार्थ ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। खबर है कि सिद्धार्थ ने बर्थडे पर आलिया और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भी इनवाइट किया था। पार्टी में कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर और करण जौहर जैसे तमाम स्टार्स पहुंचे भी। लेकिन आलिया और रणबीर नहीं आए।
 
webdunia
आलिया और रणबीर के पार्टी में न आने को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। खबर है कि दोनों अपने बिजी शेड्यूल की वजह से पार्टी में नहीं पहुंचे। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि आलिया की ओर से सिद्धार्थ को इग्नोर किया जा रहा है।
 
पिछले दिनों बॉलीवुड के कई सितारे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ सभी को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान आलिया और सिद्धार्थ एक- दूसरे को इग्नोर करते दिखे। हालांकि सिद्धार्थ और रणबीर एक दूसरे संग बातचीत करते नजर आए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह की तरह रैप करना नहीं है आसान!