Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी से पहले ही आलिया निभा रही कपूर खानदान की बहू का फर्ज

हमें फॉलो करें शादी से पहले ही आलिया निभा रही कपूर खानदान की बहू का फर्ज
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता पूरी तरह से ऑफीशियल हो चुका हैं। दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं। ऋषि कपूर को भी आलिया काफी पसंद है। आलिया भी कपूर खानदान की बहू बनने से पहले ही अपना हर फर्ज निभाते नजर आ रही हैं।
 
इन दिनों रणबीर के पापा ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहें हैं। ऋषि के साथ वहां उनकी वाइफ नीतू और रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। खबर आ रही है कि आलिया फिल्म कलंक की शूटिंग छोड़कर अपने होने वाले ससुर का हालचाल जानने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गई हैं। आलिया वह रणबीर के साथ मिलकर ऋषि कपूर की देखभाल करने वाली हैं।
 
ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहे हैं। वे अपनी मां कृष्णा राज कपूर के निधन होने पर भी भारत नहीं आ पाए थें। लेकिन आलिया पूरे समय मुंबई में कपूर परिवार के साथ मौजूद थी और उन्होंने विदेश में बैठे रणबीर कपूर को वीडियो कॉल के जरिए उनकी दादी के अंतिम दर्शन कराए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जोक : रामू को कोई सुंदर लड़की चाहिए