Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर साथ दिखेगी अजय और काजोल की जोड़ी

हमें फॉलो करें फिर साथ दिखेगी अजय और काजोल की जोड़ी
बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को पर्दे पर एकसाथ देखना फैंस को बहुत पसंद हैं। दोनों फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड कैंपेन में।
 
अजय देवगन और काजोल ने इस साल की शुरुआत में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार की पहल में एक साथ हिस्सा लिया था। अब इसी अभियान को ओर आगे बढ़ाते हुए अजय और काजोल फिर से इसी कैंपेन में नजर आएंगे। इस एड की शूटिंग 14 दिसंबर को की जाएगी। 
 
इन दिनों अजय देवगन कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त है। फिल्म 'टोटल धमाल' में वे माधुरी के साथ नजर आने वाले हैं। अगले साल उनकी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर भी रिलीज होने वाली है। वहीं, अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' भी 15 मार्च 2019 हो रिलीज होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉरर फिल्मों के निर्देशक तुलसी रामसे का निधन