Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण जौहर और अजय देवगन की दोबारा दोस्ती का कारण बनीं काजोल

हमें फॉलो करें करण जौहर और अजय देवगन की दोबारा दोस्ती का कारण बनीं काजोल
शुरुआत तब हुई थी जब करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' रिलीज़ होने वाली थी। दोनों फिल्में एकसाथ रिलीज़ हुई जबकि करण ने इसके लिए अपनी दोस्त काजोल और अजय से बात भी की थी। इसी के चलते अब करण और अजय में बातचीत नहीं है और बॉलीवुड के यह दोस्त एक-दूसरे से दूर रहना पसंद करते हैं। 
 
करण जौहर, काजोल और शाहरुख खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अजय से लड़ाई के बाद करण और काजोल का साथ भी छुट गया था। लेकिन अब फैंस को खुशखबरी मिल सकती है। खबर है कि अजय देवगन और करण जौहर सभी गिले-शिकवे भुलाकर अब आगे बढ़ रहे हैं। दो साल तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद अब इन दोनों के बीच रिश्ते सही होने लगे हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक इसकी जानकारी तब मिली जब दोनों को एकसाथ सिगरेट पीते स्पॉट किया गया। दोनों को यश राज स्टूडियो में साथ में सिगरेट पीते हुए देखा गया और तभी से पता चल गया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। इसके अलावा खुशखबरी यह है कि हो सकता है दोनों किसी फिल्म के लिए हाथ भी मिला लें। अजय भी अपने प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं। वहीं करण जौहर का साथ हर फिल्म मेकर को पसंद है। ऐसे में दोस्ती को आगे बढ़ाने का यह फैसला बेस्ट है। 
 
काजोल भी दोनों की दोस्ती से बहुत खुश हैं। उन्होंने ही इस कोल्ड वॉर को ठंडा करने के लिए करण जौहर के बच्चों यश और रुही के जन्म के समय भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी। इसके बाद भी काजोल की दोस्ती की वजह से ही दोनों में मतभेद खत्म होकर अब अच्छे रिश्ते बन रहे हैं। फैंस इंतज़ार में हैं अजय और करण की फिल्म के लिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर महीने मन्नत का इतना बिजली का बिल भरते हैं शाहरुख, रह जाएंगे हैरान