Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां ऐश्वर्या के साथ आराध्या के कान फिल्म फेस्टिवल लुक

हमें फॉलो करें मां ऐश्वर्या के साथ आराध्या के कान फिल्म फेस्टिवल लुक
कान फिल्म फेस्टिवल में जहां एक से एक हस्तियां अपना जलवा बिखेर रही हैं, वहीं बॉलीवुड की हीरोइंस भी किसी से कम नहीं लग रही हैं। लगता है इस बार कान फेस्टिवल में जादू बॉलीवुड का ही है। दीपिका पादुकोण, कंगना रनौट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक कान में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। 
 
पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार ड्रेसिंग और लुक्स से सभी दीवाने हो गए। ऐश्वर्या इस बार अपने साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी लाई थीं। छोटी ऐश्वर्या यानी आराध्या भी हर दिन एक नए क्युट अवतार में नज़र आईं। ऐश्वर्या ने कान में हर दिन कुछ खास पहना और तारीफें बटोरी। 
 
ऐश्वर्या ने कान के अपने पहले दिन एक शानदार ड्रेस पहना था। उन्होंने इंग्लिश ब्लु के साथ मल्टी-कलर का एक ड्रेस पहना था जिसमें वे बेहद खूबसुरत नज़र आ रही थीं। यह मनीष अरोड़ा ने डिज़ाइन किया था।  
 
 

 
इसके बाद उनका एक बेहद ही खूबसुरत रूप सामने आया। ऐश्वर्या ने मिशेल किंको का डिज़ाइन किया पर्पल-ब्लैक लांग गाउन पहना। ऐश्वर्या की सिर्फ एक ही झलक ही काफी नहीं होगी। साथ ही छोटी सी आराध्या ने भी रेड कलर का खूबसुरत फ्रॉक पहना था। 
 

 
 
इसके बाद ऐश्वर्या का ब्लैक पैंटसुट लुक सामने आया। इसमें उन्हें लेडी बॉस कहा जा रहा था। मानना पड़ेगा कि ऐश्वर्या हर डिज़ाइन को अपना बना लेती हैं। उस पर नीली आंखों वाली ऐश्वर्या की प्यारी मुस्कान।  
 
 

 
इसके बाद ऐश्वर्या ने एक और डिज़ाइनर ड्रेस पहना। हर दिन एक नया अवतार, लग ही नहीं रहा था कि ऐश्वर्या सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए यहां आई हैं। वे तो कान को अपना बनाने पहुंची थीं। 
 
 
 
आखिर में ऐश ने बिल्कुल रॉयल लुक अपनाया और वे किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। गॉर्जियस ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर अपने दूसरे लुक से लिए खुब वाह-वाही बटोरी। ऐश ने रमी कादी का डिज़ाइन किया शिमर, स्ट्रैपलेस, मैटेलिक टैक्सचर लांग गाउन पहना था जिसमें उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुन्नाभाई 3 मेरी अगली फिल्म होगी