Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लेटेस्ट फोटोशूट में गजब ढा रही है ऐश्वर्या राय की खूबसूरती

हमें फॉलो करें लेटेस्ट फोटोशूट में गजब ढा रही है ऐश्वर्या राय की खूबसूरती
उम्र बढ़ने के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती में और निखार आता जा रहा है। ऐश्वर्या की पिछली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में वे गजब की खूबसूरत नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या को साइन करने के लिए निर्माताओं में होड़ मच गई, लेकिन ऐश्वर्या ज्यादा फिल्में नहीं करना चाहती हैं। 
 
हाल ही में ऐश्वर्या राय ने फिल्मफेअर के लिए फोटोशूट किया है।‍ फिल्मफेअर के ताजे अंक में ऐश्वर्या कवर पर हैं और उनकी खूबसूरती कातिलाना है। ऑफ शोल्डर जैकेट उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। निश्चित रूप से उनका यह मोहक अंदाज उनके फैंस को खुश कर देगा। 
 
फिल्मफेअर ने यह कवर फोटो ट्वीटर पर पोस्ट किया है। यह बी-टाउन की वूमैन पॉवर पर आधारित स्पेशल इश्यू है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूनम पांडे ने बोल्ड अवतार में लांच किया एप्प