Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'जवान' में शाहरुख खान के बाद अब इन सितारों के साथ काम करना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा

हमें फॉलो करें 'जवान' में शाहरुख खान के बाद अब इन सितारों के साथ काम करना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (17:31 IST)
Sanya Malhotra: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। जवान की सक्सेस के बाद शाहरुख के साथ उनकी गर्ल गैंग भी सुर्खियों में हैं। आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम कर चुकी सान्या मल्होत्रा भी जवान का हिस्सा है।
 
सान्या मल्होत्रा ने बताया कि शाहरुख खान के बाद अब वह किन सितारों के साथ काम करना चाहती हैं। सान्या मल्होत्रा ने बताया कि वह तब्बू के साथ और शाहिद कपूर के साथ डांस फिल्म में काम करना चाहती हैं।
 
सान्या मल्होत्रा ने बताया कि वह विक्की कौशल और राजकुमार राव के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं, क्योंकि वे शानदार एक्टर हैं। विक्की-सान्या जल्द ही सैम बहादुर फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। सान्या, राजकुमार राव के साथ लुडो और हिट: द फर्स्ट केस में नजर आ चुकी हैं।
 
बता दें कि 'जवान' में सान्या डॉ. ईरम का किरदार निभाती नजर आई थीं। उनका रोल काफी इमोशनल है। वो एक अस्पताल में काम करती है, जहां कुछ बच्चों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो जाती है। और इसका इल्जाम सान्या के ऊपर आ जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का पहला गाना 'नशा' हुआ रिलीज