Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक्यंका ने अपनी शादी के लिए चुना अबु-संदीप को, बेस्ट डिज़ाइनर लहंगे में दिखेंगी प्रियंका

हमें फॉलो करें निक्यंका ने अपनी शादी के लिए चुना अबु-संदीप को, बेस्ट डिज़ाइनर लहंगे में दिखेंगी प्रियंका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है। फैंस इनकी शादी की दीवानगी से बाहर निकले नहीं है उसके पहले अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की एक्साइटमेंट ने सभी को दीवाना बना रखा है। निक्यंका 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड की इस वर्ष की यह दूसरी बड़ी शादी होगी। प्रियंका और निक दोनों ने अपनी बैचलर पार्टी मना ली है। अब शादी की तैयारी के लिए वे बिज़ी हैं। 
 
इसी बीच प्रियंका ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। अब इनकी शादी के लिए सभी एक्साइटेड हैं। फिल्म के वेन्यु से लेकर गेस्ट लिस्ट तक सभी तैयार है। फैंस को इनकी भी शादी की पिक्चर्स का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ के इन खास मौकों पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया जाता है इनके ड्रेसिंग पर। 
 
सेलीब्रिटीज़ के मेन डिज़ाइनर में सबसे पहले सबस्याची आते हैं। लेकिन प्रियंका ने अलग ही राह पकड़ी और बॉलीवुड के फेमस डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला को अपनी ड्रेसेस के लिए चुना। अबू जानी और संदीप खोसला बॉलीवुड के बेस्ट डिज़ाइनर में शामिल होते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि प्रियंका के लिए अबू और संदीप ने बहुत ही खास चुना होगा। वहीं निक भी भारतीय ड्रेस में नज़र आएंगे। इसके लिए अबु और संदीप ने सिंपल लेकिन एलीगेंट डिज़ाइन तैयार की है। 
 
जाहिर सी बात है इसका खुलासा तो उनकी शादी के बाद ही होगा। इसके पहले प्रियंका की खबरों में यह है कि शादी में बॉलीवुड के कुछ मेहमानों को भी बुलाया जाएगा। परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के अलावा करीब 1500 मेहमान इस शादी में शामिल होंगे। साथ ही निक के दोस्त और परिवार भी होंगे। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ में से प्रियंका ने अपने खास संजय लीला भंसाली, करण जौहर, रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा, रितिक रोशन, सुभाष झा जैसे दोस्तों को बुलाया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जसलीन को लेकर क्या हैं अनूप के मन में भाव, जानिए इस बार 'वीकेंड का वार' में