Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशका गोराडिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

हमें फॉलो करें आशका गोराडिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (10:57 IST)
Aashka Goradia becomes mother: फेमस टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने 37 साल की उम्र में एक प्यारे से बेटे को जन्म‍ दिया है। एक्ट्रेस ने 27 अक्टूबर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आशका ने इस साल मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
 
आशका के पति ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके आशका के मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अस्पताल के कमरे से अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई है। तस्वीर में आशका और ब्रेंट को अपने बच्चे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। 
 
इस पोस्ट के साथ कपल ने अपने बच्चे का नाम भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिल में बस गए। मैं जीवन के आखिरी दिन तक इस दिन को याद करूंगा। आशका ने ऊपर वाले की कृपा से बच्चे को जन्म दिया। 
 
उन्होंने लिखा, आशका आराम कर रही हैं और पास में ही हमारा बच्चा भी लेटा है। मैंने इतना अच्छा कभी महसूस नहीं किया। अब और हर दिन, मेरे पास ईश्वर के अस्तित्व का जीवंत प्रमाण होगा।
 
बता दें कि आशका गोराडिया ने 1 दिसंबर 2017 को ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी रचाई थी। दोनों पहली बार बेगास में मिले थे। हालांकि शुरुआत में आशका इतनी सीरियस नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 17 : शो में होगी इन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री