Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

750 करोड़ रुपये का कलेक्शन... अब तो पार्टी बनती है

हमें फॉलो करें 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन... अब तो पार्टी बनती है
आमिर खान जितने दिल से अपना काम करते हैं उतने ही दिल से उसकी सक्सेस की सेलीब्रेट करने में विश्वास रखते हैं। उनकी फिल्में भारत ही नहीं, चीन में भी धमाके कर रही है। उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की चीन में सफलता ने आमिर को दोबारा जश्न मनाने का मौका दिया है। हालांकि फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स-ऑफिस पर खासी कमाई नहीं की थी।  
 
फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर करीब 750 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आमिर जल्द ही फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू होगी। इसमें आमिर और परिवार के अलावा ज़ायरा वसीम, मैहर विज़, राज अर्जुन भी होंगे। पार्टी 21 फरवरी को होगी।

यह आमिर की चौथी फिल्म थी जो चीन में रिलीज़ हुई और इतनी सफल रही। उनकी 3 इडियट्स, पी के और दंगल भी इससे पहले वहां हिट हो चुकी है। 
 
आमिर फिलहाल 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख भी होंगे। इस पार्टी के लिए आमिर फिल्म से समय निकालेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा सप्ताह... क्या 300 करोड़ होंगे?