Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड से जाएंगे सिर्फ 4 लोग!

हमें फॉलो करें रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड से जाएंगे सिर्फ 4 लोग!
, गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (15:58 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया से अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। दोनो ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर कर बताया की उनकी शादी 14 और 15 नवंबर को होने जा रही हैं। 
 
फिल्म रामलीला में पहली बार साथ आई इस जोड़ी ने बाजीराव मस्तानी और फिर पद्मावत में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू चलाया। इन दोनों के बीच की ऑन स्क्रीन हॉट केमिस्ट्री को लोगों ने भी काफी पसंद किया। दीपिका-रणवीर का 5 साल वाला लंबा रिलेशन अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचा है।
 
webdunia
खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी में साउथ और नॉर्थ रीति-रिवाजों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा क्योंकि दीपिका कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं वही रणवीर सिंह पंजाब से। रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को इनकी शादी साउध इंडियन रीति-रिवाज से होगी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से होगी। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर-‍दीपिका की शादी में बॉलीवुह से सिर्फ 4 लोग जाएंगे। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली का नाम शामिल हैं।
 
webdunia
शाहरुख के साथ दीपिका की अच्छी बॉन्डिंग है वहीं फराह खान ने ही उन्हें बॉलीवुड में लांच किया था। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस कपल से फेवरेट है और आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को लांच किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा ने इटली में इस शख्स के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट