Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एकता कपूर के पीछे पड़ा सिरफिरा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें एकता कपूर के पीछे पड़ा सिरफिरा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर का कुछ समय से एक शख्स पीछा कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 32 साल का ये शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था।


इस शख्स का नाम सुधीर राजेंद्र सिंह है। वो हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है। वो नौकरी पाने के लिए एकता कपूर से मिलना चाहता था। सुधीर एकता से दोस्ती कर उनके टीवी सीरियल्स में काम पाना चाहता था। एकता की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को उस सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
webdunia
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एकता कपूर के बार-बार नजरअंदाज करने के बाद भी वो शख्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था। हद तो तब हो गई जब सुधीर, एकता का पीछा करते-करते मंदिर तक पहुंच गया। यहां उनसे बात करने की कोशिश करने लगा। लेकिन एकता के गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी। 
 
इसके बाद शख्स जिम पहुंचकर एकता का इंतजार करने लगा। एकता की कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने उस शख्स को ढूंढना शुरू किया और वो आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद एकता ने चैन की सांस ली है। पुलिस उसके मोबाइल की छानबीन कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि एकता के बारे में आखिर उसे सारी जानकारी कौन देता था। पुलिस ने बताया कि वे एक चार्जशीट जमा करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कलंक की वजह से आलिया भट्ट को मिला सलमान खान संग रोमांस करने का मौका!