Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैप्पी बर्थडे... रणबीर कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां

हमें फॉलो करें हैप्पी बर्थडे... रणबीर कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां
रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्मदिन है। इस खास मौके पर पेश है रणबीर से जुड़ीं रोचक बातें: 
 
1) 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।
 
2) रणबीर कपूर उनकी मां के बहुत लाड़ले हैं। वे अब भी अपनी मां से 1500 रुपए पॉकेटमनी के रूप में लेते हैं। 
 
3) रणबीर की डाइट उनकी मां नीतू तय करती थी। इसके अलावा उनके नाखून भी उनकी मां ही काटती थी जब तक वे उनके फैमिली हाउस से बाहर नहीं हुए थे। 
 
4) रणबीर की बड़ी बहन रिद्धीमा कपूर साहनी हैं। वे उनसे और अपनी भांजी से मिलने अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं। 
 
5) कपूर खानदान के बाकी बच्चों के नाम चिंटु, बेबो, लोलो की तरह रणबीर का ऐसा कोई पेट नेम नहीं है। 
 
6)नीतू के अनुसार रणबीर में कोई कमी नहीं है और वह एक कंप्लीट मैन हैं इसी वजह से वह उन्हें कभी-कभी‍ रेमंड बुलाती हैं।
 
7) रणबीर कपूर ने एक बार गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया।
 
8) रणबीर की क्यूटनेस और एक्टिंग के दीवानों को ये जानकर खुशी होगी कि रणबीर जैज़ और बैले में भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके अलावा वे डांस और हॉर्स राईडिंग में भी रूचि रखते हैं।
 
9) उनके शौक में म्युज़िक शामिल है। उन्होंने दो साल तक तबला बजाने की ट्रेनिंग ली है। फिल्म रॉकस्टार के लिए उन्होंने गिटार सीखा था। 
 
10) अभिनय करने के पहले उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं। 'आ अब लौट चलें' में अपने पिता ऋषि कपूर के सहायक निर्देशक बने। इसके बाद इन्होंने संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक के लिए असिस्ट किया था। 
 
11) रणबीर ने अपनी पहली कमाई से एक लक्ज़री घड़ी खरीदी थी। 
 
12) रणबीर की लव स्टोरीज़ भी कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर की लव स्टोरी भले ही खत्म हो गई है लेकिन इसके खूब चर्चे हुए। दोनों की पहली फिल्म 'सांवरिया' और 'ओम शांति ओम' एक ही दिन रिलीज हुई थी। दोनों की मुलाकात उनके कॉमन मेकअप अर्टिस्ट की वजह से हुई थी। 
 
 
13) रणबीर-दीपिका उनकी पहली डेट पर जुहू स्थित थिएटर गए थे जहां उन्होंने मिस्टर बींस हॉलीडे देखी और उसके बाद वे लॉन्ग ड्राइव पर गए। 
 
14) शायद यकीन ना हो लेकिन रणबीर को मोबाइल गेम कैंडी क्रश बहुत पसंद है। 
 
15) रणबीर नैसल डेविएट सेप्टम से ग्रस्त हैं। इस वजह से उन्हें जल्दी बोलने और खाने की आदत है। 
 
16) रणबीर की एक बहुत अजीब आदत है। कार ड्राइव करने के दौरान रणबीर रोड पर चल रही हर गाड़ी की नंबर प्लेट के डिजिट्स को जोड़ते हैं। 
 
17) एक्टिंग के अलावा रणबीर शाहरुख खान, रितिक रोशन और संजय दत्त की मिमिक्री भी करते हैं। संयोग की बात है कि वे जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में भी नज़र आने वाले हैं। 
 
18) रणबीर को पढ़ने का भी शौक है। वे ऑटो बायोग्राफी पढ़ने में दिलचस्पी लेते हैं। उनकी अब तक सबसे पसंदीदा किताब 'हैवियर देन हैवन' है जो कि कर्ट कॉबेन की बायोग्राफी है। 
 
19) फूड लवर रणबीर को घर के खाने से ज़्यादा बाहर का सुशी, वडा पाव, डोसा, बॉम्बे डक पसंद है। 
 
20) रणबीर को फुटबॉल पसंद है। फेवरेट प्लेयर मैसी हैं। जानते हैं एक्टिंग से रिटायरमेंट के बाद रणबीर किसी फुटबॉल टीम के कोच बनना चाहते हैं। 
 
21) खाली समय में रणबीर अकेले बैठने से अच्छा अपने परिवार, दोस्तों और पेट डॉग्स के साथ समय बिताते हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म देखने और प्लेस्टेशन खेलने का भी शौक है। 
 
22) फिल्मों में इन्हें श्री 420, लाइफ इज़ ब्युटिफुल और 3 इडियट्स पसंद है। उन्हें टीवी सीरिज़ ट्रेवल एंड लिविंग भी पसंद है। 
 
23) बॉलीवुड में ऋषि कपूर, अक्षय खन्ना, काजोल और हॉलीवुड में डस्टीन हॉफमैन, जेनिफर कॉनेली, रणबीर के फेवरेट हैं। 
 
24) रणबीर ने एक्टिंग सीखने के लिए ली स्ट्रैसबर्ग इंस्टीट्यूट और स्कुल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स इसलिए चुना क्योंकि उनका पसंदीदा अभिनेता अल पचीनो भी उसी इंस्टिट्युट में गए थे। 
 
25) न्युयॉर्क में एक्टिंग और डायरेक्शन सीखने के वक़्त रणबीर ने करीब 300 शॉर्ट फिल्म्स बनाई थीं। 
 
26) नखरे वाले रणबीर ने वेक अप सिड के पहले शॉट के लिए करीब 70 बॉक्सर्स पहन के ट्राय करे थे। फिल्म में उनके पहने हुए सभी बॉक्सर्स उनके खुद के हैं। 
 
27) रणबीर बिलकुल नहीं गाते हैं। उनका यह भी मानना है कि गाना नहीं गाना उनके एक्टिंग करियर के लिए सही नहीं है। 
 
28) रणबीर की कलर चॉईस बदलती रहती है लेकिन फिर भी इन्हें व्हाइट, ब्लैक और रेड हमेशा अच्छे लगते हैं। 
 
29) न्युयॉर्क, युएसए और वेनिस घूमने जाना पसंद करते हैं। 
  
30) रणबीर को पानी का फोबिया है। जी हां, उन्हें पूल या नदी में जाने से डर लगता है। वेक अप सिड की शूटिंग का किस्सा बताते हुए डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया था कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के वक़्त रणबीर को पुल में अपने दोस्तों के साथ कुदना था। उन्हें डर था, लेकिन वो एक महान एक्टर हैं। उन्होंने बहुत अच्छे से गाने को शूट किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तारक मेहता के जेठालाल की तो लग गई लॉटरी