Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड 2018 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2018 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

समय ताम्रकर

वर्ष 2018 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड क्या रहा? किसने कितनी हिट दी और किसने कितनी फ्लॉप? पेश है साल भर का लेखा-जोखा।

webdunia


आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इतनी बड़ी स्टार बन गई हैं कि केवल अपने दम पर भी फिल्म को सुपरहिट बना सकती हैं। राजी इस बात का उदाहरण है। इस फिल्म में वे इकलौती स्टार थी। फिल्म न केवल पसंद की गई बल्कि सौ करोड़ क्लब में भी शामिल हुई। आलिया का अभिनय देखने लायक था। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप :  0

webdunia


अनुष्का शर्मा
परी से अनुष्का शर्मा को बहुत उम्मीद थी। उनकी एक्टिंग भी शानदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही। संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का वे हिस्सा रहीं। सुई धागा में उन्होंने बिलकुल साधारण लुक अपनाया और दर्शकों को लुभाया। यह फिल्म हिट रही। जीरो, जीरो साबित हुई।    
ब्लॉकबस्टर : 1    
सुपरहिट : 0 
हिट : 1 
औसत : 1    
फ्लॉप : 1 
webdunia


कैटरीना कैफ 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में कैटरीना कैफ के किरदार की लंबाई देख फैंस ने माथा पकड़ लिया। करियर के इस मोड़ पर आखिर इस तरह की फिल्म की जरूरत ही क्या है। ऊपर से फिल्म औंधे मुंह गिरी। जीरो, जीरो साबित हुई।   
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0  
फ्लॉप : 2   

webdunia

 
श्रद्धा कपूर 
पिछला वर्ष श्रद्धा के लिए खास नहीं था, लेकिन 2018 उनके लिए खुशियां लेकर आया। फिल्म स्त्री सुपरहिट रही और श्रद्धा के अभिनय के चर्चे भी हुए। बत्ती गुल मीटर चालू कोई कमाल नहीं दिखा पाई। 
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 1
हिट : 0   
औसत : 0   
फ्लॉप :  1

webdunia
 
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन की चमक इस साल कम हुई। रेस 3 में सलमान खान का साथ भी उनके काम नहीं आया। 'बागी 2' में माधुरी वाला 'एक दो तीन' उन पर फिल्माया गया जिसके लिए जैकलीन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0   
फ्लॉप : 1

webdunia
 

 
सोनाक्षी सिन्हा 
हैप्पी फिर भाग जाएगी के जरिये सोनाक्षी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। लगता है कि सोनाक्षी की फिल्मों में रूचि अब कम होती जा रही है। 
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0   
फ्लॉप : 1

webdunia

 
दीपिका पादुकोण 
एक ही फिल्म 'पद्मावत' के जरिये दीपिका पादुकोण ने ऐसा धमाका किया कि पूरे वर्ष चर्चा में रही। रानी पद्मावती का किरदार उन्होंने पूरी तरह से डूब कर निभाया और यह उनके करियर की यादगार फिल्म बनी। तमाम विरोध के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। शाहिद और रणवीर जैसे एक्टर होने के बावजूद फिल्म देखने के बाद दीपिका ही याद रहती हैं। इसी साल उन्होंने रणवीर सिंह के साथ विवाह भी रचाया। 
ब्लॉकबस्टर : 1   
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0   
फ्लॉप : 0 

webdunia

 
तापसी पन्नू 
2017 की तरह 2018 में भी तापसी पन्नू की चार फिल्में रिलीज हुईं। फिल्में भले ही अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन तापसी के अभिनय की सभी ने सराहना की। दिल जंगली किसी को याद भी नहीं है। सूरमा में तापसी का अभिनय सराहनीय रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही। मुल्क एक बेहतरीन फिल्म थी और तापसी की एकिटंग कमाल की थी, अफसोस की बात रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। यही हाल मनमर्जियां का रहा। 
ब्लॉकबस्टर : 0     
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 1    
फ्लॉप : 3 

webdunia

 
करीना कपूर खान 
दो वर्ष बाद करीना कपूर खान बिग स्क्रीन पर नजर आईं। वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हालांकि करीना से ज्यादा चर्चा उनके बेटे तैमूर अली खान की रही 
ब्लॉकबस्टर : 0     
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0     
फ्लॉप : 0  
 
webdunia

 
सोनम कपूर 
सोनम कपूर के लिए 2018 गजब का रहा। जहां पैडमैन और वीरे दी वेडिंग हिट रही, वहीं संजू ब्लॉकबस्टर रही। साथ में सोनम ने शादी भी कर ली। 
ब्लॉकबस्टर : 1       
सुपरहिट : 0
हिट : 2  
औसत : 0     
फ्लॉप : 0 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2018 : हिट-फ्लॉप फिल्म और फिल्म स्टार्स के प्रदर्शन पर एक नजर