Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 बातें जो साबित करती हैं कि सलमान की 'रेस 3' होगी सुपरहिट

हमें फॉलो करें 7 बातें जो साबित करती हैं कि सलमान की 'रेस 3' होगी सुपरहिट
सलमान खान की 'रेस 3 इस ईद पर धमाका करने लिए तैयार है और उसके पहले ही फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हर कोई रेस 3 के डायलॉग दोहराता नज़र आ रहा है। पेश है 'रेस 3' की वो 7 बातें जो साबित करती हैं कि रेस 3, रेस और रेस 2 से एक क़दम आगे होगी।
 
सलमान खान
बॉलीवुड में सभी जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान के नाम पर फिल्में हिट होती हैं। इस बार भी फिल्म 'रेस 3' को लेकर दर्शकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
webdunia

एक्शन 
'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ग़जब का एक्शन करते नजर आए। इनके अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर, डेज़ी शाह भी एक्शन करते नज़र आ रहे हैं।
webdunia

फैन्स के लिए ईदी  
हर साल भाईजान की फिल्म के साथ दर्शकों के लिए ईद का मज़ा दुगना हो जाता है। ईद पर रिलीज़ हुई सलमान की ज्यादातर फ़िल्में हिट हुई हैं, ऐसे में 'रेस 3' से भी यही उम्मीद और बढ़ गई है।
webdunia

म्यूजिक
'रेस 3'  के गाने फिल्म की शान बढाते नजर आ रहे है। 'हिरिये' और 'सेल्फिश' जैसे गानों को दर्शकों ने पसंद किया है। 'अल्लाह दुहाई' भी पसंद आएगा। 
webdunia

सलमान- जैकलीन केमिस्ट्री
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ की केमिस्ट्री 'किक' के बाद से ही लोगों को पसंद आने लगी। ऐसे में 'रेस 3' से यह जोड़ी फिर बन गई है। लोगों का उत्साह फिल्म के लिए और भी बढ़ गया है।
webdunia

बॉबी का कमबैक
सलमान की 'रेस 3' से बॉबी देओल धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। हालाँकि बॉबी पोस्टर बॉयज में नजर आए थे, लेकिन उनका एक्शन अवतार बहुत अरसे के बाद देखने को मिल रहा है। फिल्म के लिए बॉबी ने जिम में कड़ी मेहनत कर बॉडी बनाई है। ऐसे में 'रेस 3' में सलमान के बाद सभी की नजरें बॉबी पर टिकी है।
webdunia

हॉटनेस का तड़का
'रेस 3' में जहां जैकलीन फर्नांडीज अपनी पोल डांस से अदाओं का तड़का लगाती नजर आएंगी। वहीं डेज़ी शाह भी एक्शन करती हुई बेहद हॉट लग रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस: 3 की कहानी