Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किस न करने की कसम खाई है... खाई है

हमें फॉलो करें किस न करने की कसम खाई है... खाई है
, रविवार, 16 सितम्बर 2018 (06:54 IST)
सनी लियोन ने फैसला लिया है कि वे ऑन स्क्रीन किस नहीं करेंगी। फिल्म साइन करने के पूर्व ही निर्माता को इस बारे में बता देंगी। सनी तो अब किस करना छोड़ रही हैं, लेकिन बॉलीवुड में तो कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अब तक ऑन स्क्रीन किस नहीं किया है। अब तक नहीं किया किस इस स्टार ने...
webdunia

सलमान खान 
वर्तमान समय में सलमान खान ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कभी भी हीरोइन के होंठों को किस किया। कोई स्क्रिप्ट की डिमांड या निर्देशक की जिद उनकी कसम नहीं तोड़ पाई। भीष्म प्रतिज्ञा जैसी है उनकी ये कसम जो शायद ही टूटे। सलमान जैसी जिद इस हीरोइन की भी... 
webdunia
Photo: Jitu Salvani

सोनाक्षी सिन्हा 
सलमान के कहने पर जब सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में कदम रखा तब पापा शत्रुघ्न सिन्हा से वादा किया कि न तो वे बिकिनी पहनेंगी और न ही चुम्बन दृश्य करेंगी। अपने गॉडफादर सलमान की तरह वे भी इस मामले में सख्त हैं और उनकी यह कसम भी शायद ही टूट पाए। खूब किए किस सीन... अब की तौबा...
webdunia

अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार ने इस तरह की कोई कसम तो नहीं खाई है, लेकिन वे इस तरह के दृश्यों से दूर रहते हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने भले ही ममता कुलकर्णी, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ  इस तरह के दृश्य किए हों, लेकिन अब वे ऐसे दृश्यों से दूर ही रहना चाहते हैं। वे ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जो पूरा परिवार साथ देख सके इसलिए वे अपनी फिल्म के निर्माता-निर्देशक को समझा देते हैं कि इस तरह के सीन ना रखे जाए तो ही अच्छा। शादी के बाद डर गया ये स्टार...
webdunia

शाहिद कपूर
शादी के पहले हर दूसरी फिल्म में शाहिद कपूर हीरोइन का किस करते नजर आएं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने नो किस पॉलिसी अपना ली। कहते हैं कि पत्नी आ गई है। अब ये करना अच्छा नहीं लगता। देखना है कि शाहिद कितने दिनों तक इस बात पर कायम रह पाते हैं। नुकसान उठाया... पर किस नहीं किया... 
webdunia

प्राची देसाई 
प्राची देसाई ने भी यह कसम फिल्मों में आने के पहले खा ली थी। उन्हें करियर में नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन समझौता उन्होंने कभी नहीं किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकुमार हिरानी ने लोगों को बनाया बेवकूफ!