Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल हथेली पर लेकर घूमने वाले रणबीर कपूर का लव ग्राफ

हमें फॉलो करें दिल हथेली पर लेकर घूमने वाले रणबीर कपूर का लव ग्राफ
अगर बॉलीवुड एक्टर्स के प्यार का ग्राफ देखें तो वो ऊपर और ऊपर ही जाता नज़र आता है। इस ग्राफ में साल दर साल नए नाम जुड़ते रहते हैं।  कुछ एक्टर ऐसे होते हैं जिनकी फैंन फोलोइंग की तरह उनके अफेयर्स की संख्या भीबेहद बड़ी होती है। ऐसे ही एक लोकप्रिय एक्टर हैं रणबीर  कपूर। 
 
वैसे तो प्यार या मोहब्बत दो लोगों के बीच का मुद्दा होना चाहिए, लेकिन मामला रणबीर का हो तो लोग अपनी राय कायम करने और देने के लिए  फ्री हैं। जब कैटरीना कैफ से रणबीर अलग हुए तो बहुत लोगों को लगा कि काश कोई बीच में पड़ जाए लेकिन ये जोड़ा अलग हो ही गया। कैटरीना  के बाद और उनके पहले भी रणबीर का नाम कई टॉप एक्ट्रेस के साथ जुड़ता गया और अलग होता गया। 
webdunia
 
सोनम कपूर 
 
पहली पहली फिल्म थी 'सांवरिया' और लोगों की नजर में रणबीर का पहला पहला प्यार था। दोनों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।  फिल्म लोगों के दिल में नहीं उतरी पर इस यंग जोड़ी ने अपना निशान जरूर छोड़ा। इनके अफेयर की खबर ऐसी थी जो कभी खुलकर सामने नहीं  आई, लेकिन फिर भी लोगों को पता था। सोनम की तरफ से काफी खुलकर और रणबीर की तरफ से चुपचाप। 
 
webdunia
दीपिका पादुकोण 
 
बचना ऐ हसीनो कहते कहते रणबीर खुद नहीं बच पाए और दीपिका पादुकोण से दिल लगा बैठे। मीडिया इस यंग जोड़े के पीछे दौड पड़ा और  इतनी चर्चा के बाद सगाई तो कर ही लेंगे ऐसा सोचा जाने लगा। साल भर बाद दोनों ने अपना अलग रास्ता पकड़ लिया और कारण कभी खुलकर  सामने नहीं आया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक रणबीर की तरफ से चीटिंग इनके अलग होने की वजह बनी।  
webdunia

कैटरीना कैफ 
 
कैटरीना कैफ का नाम अगर किसी के साथ सोचा जा सकता था तो वो हैं बॉलीवुड के दबंग, लेकिन रणबीर और कैटरीना का साथ हो सकता है यह  बड़ी ताज़ा खबर थी। एक नामचीन मैग्ज़ीन ने रणबीर और कैटरीना के 2013 में बीच पर साथ होने का सबूत कुछ तस्वीरों के साथ दिया और  लोगों ने भी मान लिया ये दोनों साथ साथ हैं। रणबीर ने आदत अनुसार इस बात को स्वीकारा नहीं, लेकिन 2015 आते आते उन्होंने कह दिया  उन्हें कैटरीना से प्यार है। 2016 की फरवरी तक दोनों ने अपने अलग रास्ते चुन लिए।   
webdunia

 

माहिरा खान 
 
माहिरा खान के साथ रणबीर कपूर का लिंकअप की बातें पानी के बुलबुले के समान रही। जितनी तेजी से सामने आई उतनी तेजी से गायब भी हो  गई। इनके साथ होने का अंदेशा एक वीडियो से हुआ। उनके एक साथ होने पर वायरल हुई फोटो में दोनों सिगरेट के कश लेते हुए दिखाई दिए।  फिर भी यह मुद्दा तूल नहीं पकड़ पाया और माहिरा इससे इंकार में जुटी रहीं तो लोगों ने भी ज़्यादा बात करना ठीक नहीं समझा।  
webdunia

 

आलिया भट्ट 
 
मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने अपने इस अफेयर के लिए हामी भर दी है। आलिया भट्ट अपनी फिल्म राज़ी की सफलता के अलावा  भी इस बड़े कारण के चलते सुर्खियां बना रही हैं। कई बार पहले अपने रणबीर पर क्रश का ज़िक्र कर चुकी आलिया के लिए यह बड़ी सफलता  माना जाए कि रणबीर ने भी धीरे से कह दिया है वो आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेमो डिसुज़ा और सलमान खान की फिल्म अब 2019 में होगी रिलीज़