Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Exclusive : 275 करोड़ की 'भारत' को Box Office पर हिट होने के लिए इतना करना होगा कलेक्शन

हमें फॉलो करें Exclusive : 275 करोड़ की 'भारत' को Box Office पर हिट होने के लिए इतना करना होगा कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। यह वर्ष 2019 की बड़ी फिल्मों में से एक है और बॉलीवुड इस फिल्म को आशा भरी निगाह से देख रहा है।

ईद पर सलमान की अधिकांश फिल्में सफल रही हैं, हालांकि पिछली दो ईद सलमान के लिए खास सफलता लेकर नहीं आई। ट्यूबलाइट और रेस 3 का बॉक्स ऑफिस परिणाम अपेक्षाओं से कम रहा। 
webdunia

अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित भारत एक महंगी फिल्म है। 125 करोड़ रुपये इसे बनाने में लगे हैं। 25 करोड़ प्रचार और प्रिंट्स पर खर्च हुए।

125 करोड़ रुपये सलमान खान की फीस है। इस तरह से कुल 275 करोड़ रुपये में यह फिल्म तैयार हुई है।  
webdunia

रिलीज के पहले खासी वसूली भी हुई है। सैटेलाइट और डिजीटल राइट्स के बदले में 125 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। 55 करोड़ म्युजिक और ओवरसीज राइट्स के बदले में मिले हैं।

फिल्म को भारत में थिएटर से लगभग 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा तब फिल्म सुरक्षित हो जाएगी। 
webdunia

जहां तक हिट होने का सवाल है तो 230 से 250 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर यह फिल्म हिट मानी जाएगी।

सलमान का जो स्टारडम है उसे देखते हुए यह कठिन बात नहीं है, हालांकि फिल्म का प्रोमो और गाने अब तक दर्शकों में उत्सुकता नहीं जगा पाए हैं बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत ले सकती है। 
webdunia

अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित 'भारत' में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वरुण धवन भी छोटे से रोल में नजर आएंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत नहीं करने पर प्रियंका चोपड़ा को थैंक्यू तो कहना पड़ेगा : सलमान खान