Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन : एक सुपरस्टार ऐसा भी...

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन : एक सुपरस्टार ऐसा भी...
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (09:57 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का 11 अक्टोबर का जन्मदिन है। यह दिन उनके फैंस के लिए बहुत खास है। वे अपने तरीके से अपने प्रिय सितारे का जन्मदिन मनाते हैं। यूं तो बॉलीवुड में कुछ सुपरस्टार हुए हैं, लेकिन अमिताभ जैसा कोई नहीं। उनकी कुछ ऐसी विशेषताएं रही हैं जो दूसरों में नहीं थी। 
 
एक सुपरस्टार ऐसा भी...   
- जिसकी फिल्म के टिकट पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा करती थी। 
- एक शो में टिकट नहीं मिलता था तो दूसरे शो की लाइन में लग जाया करते थे। 

webdunia

 
एक सुपरस्टार ऐसा भी...  
- जिसकी जिस दिन फिल्म रिलीज होती थी तो सुबह से शो शुरू हो जाया करते थे। 
- जिसकी फिल्मों के महीनों तक टिकट नहीं मिलते थे। 

webdunia

 
एक सुपरस्टार ऐसा भी...  
- जो टिकट ब्लैक करने वालों के लिए भगवान से कम नहीं था। अमिताभ की फिल्मों के टिकट ब्लैक कर वे अपना परिवार पालते थे। 
- जो एक ही साल में 4-4 ब्लॉकबस्टर फिल्में देता था। 

webdunia

 
एक सुपरस्टार ऐसा भी...  
- जिसकी फिल्मों महीनों तक सिनेमाघरों में चला करती थी। 50, 75 और 100 हफ्तों तक उतरती नहीं थी। 
- जिसकी हर फिल्म आय के नए रिकॉर्ड्स बनाती थी। 

webdunia

 
एक सुपरस्टार ऐसा भी...  
- लोग फिल्म में अमिताभ को ही देखने जाते थे, उन्हें कहानी, गानों, निर्देशन और अन्य कलाकारों से कोई मतलब नहीं रहता था। 
- नंबर एक से लेकर नंबर दस तक वहीं था, बाकी स्टार्स की गिनती 11वें नंबर से शुरू होती थी। 
- उसके एंट्री सीन पर सिनेमाघरों में पैसों की बरसात हुआ करती थी। 

webdunia

 
एक सुपरस्टार ऐसा भी... 
- जब वह बीमार हुआ तो खून देने वालों की लाइनें लग गईं। 
- मंदिर-‍मस्जिद-गिरिजाघरों में लोगों ने प्रार्थना की, मन्नत मांगी। 
- मुंबई घूमने आए लोग अमिताभ का बंगला भी देखने जाते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की टॉप 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार, आप भी ट्राय करें ऑनलाइन