Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या अक्षय कुमार भारत के नागरिक नहीं हैं?

हमें फॉलो करें क्या अक्षय कुमार भारत के नागरिक नहीं हैं?
समय-समय पर अक्षय कुमार अपने देश के प्रति प्यार का इज़हार करते रहे हैं। ज्यादा दूर नहीं जाए तो हाल ही में बंगलुरू में हुई छेड़खानी से व्यथित होकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया। बदमाशों को फटकार लगाई और जताया कि भारतीयों से उन्हें कितना प्यार है, लेकिन जिस तरह की बातें इस खिलाड़ी के बारे में हो रही है उसे जान कर अ‍क्षय के प्रशंसक भी दंग रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार भारत के नागरिक ही नहीं हैं। हालांकि अप्रैल 2016 में ही इस बात का खुलासा हुआ था जब अक्षय को इंग्लैंड में हीथ्रो एअरपोर्ट पर रोक दिया था। तब पता चला कि वे भारत के नागरिक ही नहीं हैं। 


 
तो किस देश के नागरिक हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार को कनाडा बेहद पसंद है। कई बार वे इस देश की तारीफ कर चुके हैं। वहां का प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छता और चौड़ी सड़कें उन्हें बेहद पसंद है। इसी देश के वे नागरिक हैं। उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है। कुछ लोगों का कहना है कि उनके पास दो देशों की नागरिकता है, लेकिन कोई भारतीय दो देशों का नागरिक नहीं हो सकता। दूसरे देश का नागरिक बनते ही उसकी भारतीय नागरिकता खत्म हो जाती है। 
 
केआरके ने किया हमला 
कमाल आर खान तो अक्षय कुमार के पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अक्षय पर हमला बोला है। केआरके ट्वीट करते हैं कि यदि सलमान, आमिर या शाहरुख कनाडा के नागरिक बन जाते हैं तो उन्हें 'भक्त' लोग देशद्रोही करार देते, लेकिन कैनेडियन अक्षय कुमार तो भक्तों के लिए सबसे बड़े देशभक्त हैं। एक और ट्वीट उन्होंने किया है कि यदि सोनिया गांधी इटली की नागरिकता छोड़ कर भारतीय बन गईं तो अक्षय कुमार भारतीय नागरिकता छोड़ कर कैनेडियन बन गए। बताइए कौन बड़ा देशभक्त है? 
 
अक्षय की चुप्पी
अक्षय कुमार ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि वे अभी भी भारत के नागरिक हैं या नहीं। वैसे यह अक्षय का निजी मामला है, लेकिन उन्हें स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। वैसे अक्षय कुमार भारत में टैक्स भी भरते हैं और हो सकता है कि उनकी नागरिकता को लेकर बेवजह प्रश्न खड़े किए जा रहे हों। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा चाहती हैं सोनम को रणबीर की पत्नी के रूप में देखना!