Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के बारे में 50 रोचक जानकारियां, जान कर रह जाएंगे दंग

हमें फॉलो करें सलमान खान के बारे में 50 रोचक जानकारियां, जान कर रह जाएंगे दंग

समय ताम्रकर

1) सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे।

2) 1988 में बतौर सहायक अभिनेता सलमान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ रिलीज हुई। फारुख शेख और रेखा जैसे सितारों के बीच सलमान लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे।

3) 1989 में बतौर हीरो सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई। उस दौर में पाइरेसी के कारण फिल्म इंडस्ट्री की हालत बेहद पतली थी। सलमान की इस फिल्म के प्रिंट्स का खर्चा बचाते हुए बहुत कम प्रिंट्स और प्रचार के साथ इसे कुछ जगह रिलीज किया गया। बाद में भारी कामयाबी के कारण फिल्म के प्रिंट्स की संख्या बढ़ाई गई।

4) फिल्मों में आने के पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। उस वक्त सलमान की तुलना में संगीता बड़ी स्टार थी। एक विज्ञापन में दोनों साथ नजर आते थे।

5) 2004 में पीपुल मैगजीन ने सलमान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया।

webdunia
IFM

6) सलमान धर्मेन्द्र के दीवाने हैं और आज भी धरम पाजी सलमान के पसंदीदा हीरो हैं। सिल्वेस्टर स्टेलॉन को भी वे पसंद करते हैं।

7) सलमान ने धर्मेन्द्र के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की है। कहा जाता है कि धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में काम करने के बदले में एक भी पैसा नहीं लिया।

8) धर्मेन्द्र का कहना है कि सलमान उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद दिलाता है। वे भी सलमान की तरह ही हैं। दिल से एकदम साफ और मुंहफट।

9) हेमा मालिनी को सलमान अपनी पसंदीदा हीरोइन मानते हैं।

10) टिप्स फिल्म कंपनी ने सलमान खान नामक फिल्म का नाम रजिस्टर्ड करवाया था, लेकिन यह फिल्म आज तक नहीं बनी।

webdunia
 
IFM

11) सलमान खान और शाहरुख खान में बेहद पटती थी। दोनों ने हम तुम्हारे हैं सनम, करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में साथ की हैं।

12) 2006 की दिवाली पर एक ही दिन सलमान की जानेमन और शाहरुख की डॉन रिलीज हुई थी। दोस्ती का यह आलम था कि सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान लोगों से कहते थे कि वे डॉन भी देखें।

13) कुछ वर्ष पूर्व कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में झगड़ा हो गया। कुछ वर्ष तक बातचीत बंद रही। एक इफ्तार पार्टी में सलमान ने पहल करते हुए शाहरुख को गले लगा लिया। इसके बाद वे मिलने लगे। सलमान के शो 'बिग बॉॅस' में शाहरुख 'दिलवाले' का प्रचार करने गए। अब दोनों ने कड़वी बातों को भूला दिया है। 

14) सलमान दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं। संगीता बिजलानी से उनका लंबा रोमांस चला। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया।

15) सोमी के बाद ऐश्वर्या राय, सलमान के जीवन में आई और ऐश को सलमान बेहद चाहते थे।

webdunia
WD

16) बताते हैं कि ‘चलते-चलते’ फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या शूटिंग कर रही थी। सेट पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने खूब खरी-खोटी शाहरुख और ऐश्वर्या को सुनाई। शाहरुख ने सलमान का साथ देते हुए ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया और रानी मुखर्जी को ले लिया।

17) सलमान का साथ छूटने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय से नजदीकियां बढ़ाई। विवेक ने सलमान और उनके भाइयों से पंगा मोल ले लिया।

18) बाद में विवेक ओबेरॉय ने सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने उन्हें ‘नौटंकी’ करार देते हुए आज तक माफ नहीं किया।

19) सलमान के निकट के लोग बताते हैं कि सलमान यदि किसी पर गुस्सा होते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते।

20) ऐश्वर्या राय के अलग होने के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। कैटरीना का करियर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया है।

webdunia
WD

21) सलमान को किसी अवॉर्ड पर भरोसा नहीं है। उनके लिए जनता का प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार है।

22) मैंने प्यार क्यूं किया (2005) के बाद सलमान की कई फिल्में (क्योंकि, शादी करके फंस गया यार, जानेमन, बाबुल, सलाम-ए-इश्क, सांवरिया, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, युवराज) फ्लॉप हुईं। लगभग चार वर्ष तक उनकी फिल्म पिटती रहीं और ये माना जाने लगा कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है, लेकिन पार्टनर और वांटेड जैसी फिल्मों ने उन्हें फिर उबार लिया।

23) दबंग 2, एक था टाइगर, दबंग, वांटेड, रेडी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों ने सफलता की नई परिभाषा लिखी और इस समय सलमान खान को सबसे बड़ा स्टार माना जाता है।

24) चिल्लर पार्टी फिल्म को देख सलमान इतने प्रभावित हुए कि फौरन उस फिल्म के निर्माता बन गए।

25) वर्षों पहले जब रणबीर कपूर फिल्मों में नहीं आए थे, तब सलमान और रणवीर एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। अगले दिन अपने पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी।

webdunia
PR

26) सलमान अपने पिता से बेहद डरते हैं।

27) सलीम साहब का कहना है कि अब तो सलमान को शादी कर ही लेनी चाहिए क्योंकि उनसे छोटे भाई अब शादी कर बाप बन चुके हैं।

28) सलमान अक्सर बॉडी बनाने की और फिटनेस की टिप्स अपने से जूनियर कलाकारों को देते रहते हैं। रितिक रोशन सहित कई अभिनेता इसका लाभ ले चुके हैं।

29) अपने दोस्तों की फिल्मों में छोटी-सी भूमिका के लिए सलमान तुरंत राजी हो जाते हैं। वे अपने रोल या कहानी के बारे में बात करने के बजाय ये पूछते हैं कि कब आना है।

30) सलमान के पिता मुसलमान और मां हिन्दू है। सलीम साहब की दूसरी बीवी ईसाई है। इसलिए हर त्योहार सलमान पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। वे अपने परिवार को मिनी इंडिया कहते हैं।

webdunia
 
WD

31) सलमान परोपकार के कई कार्य करते हैं। अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिये उन्होंने कई जरूरत मंदों की सहायता की है। जो लोग बीइंग ह्यूमन की नकली टी-शर्ट पहने रहते हैं उन पर सलमान गुस्सा हो जाते हैं।

32) देश के कुछ शहरों में बीइंग ह्यूमन शॉप खोली गई है। इसके जरिये होने वाली कमाई को भलाई के कार्यों में लगाया जाता है। 

33) सलमान अक्सर महंगी गिफ्ट अपने निकट के लोगों को देते हैं। उनकी इस आदत से परेशान होकर उनकी मां ने कहा कि वे बीइंग ह्यूमन की घड़ियां लोगों को दिया करें। उसके बाद सलमान अक्सर ऐसा ही करते हैं।

34) अभिनय के अलावा, सलमान लेखक भी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों की कहानी लिखी है। साथ वे पेंटिंग्स बनाना भी पसंद करते हैं।

35) फिल्मों के अलावा सलमान को टीवी पर भी पसंद किया गया। उनके शो बिग बॉस और दस का दम ने अच्छी लोकप्रियता हासिल की।

webdunia
 
WD

36) विवादों से भी सलमान का खासा नाता रहा है। 2002 में उनकी कार ने रात में फुटपाथ पर सोए हुए चार व्यक्तियों को कुचल दिया था जिसमें से एक की मृत्यु हो गई थी। हिट एंड रन का केस लंबे समय तक चला और 13 वर्ष बाद उन्हें इससे राहत मिली।  

37) राजस्थान में चिंकारा को मारने का मामला अदालत में अभी भी चल रहा है। सलमान इस मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं।

38) कुछ वर्ष पहले सलमान ने बहुत पीना शुरू कर दिया था। एक दिन आइने में उन्हें अपना चेहरा बहुत बुरा लगा। उन्हें महसूस हुआ कि जब उन्हें अपना चेहरा देखना अच्छा नहीं लग रहा है तो लोग उन्हें स्क्रीन पर क्यों पसंद करेंगे। बाद में उन्होंने पीना बहुत कम कर दिया।

39) सलमान को फिल्म इंडस्ट्री के लोग प्यार से भाई कहते हैं और उनसे डरते भी हैं। हालांकि सलमान को पसंद नहीं है कि कोई उन्हें भाई कहे।

40) कुछ वर्ष पूर्व फिल्म के प्रचार करने में सलमान की रूचि बिलकुल भी नहीं थी। वे मानते थे कि यदि फिल्म अच्छी है तो जरूर चलेगी। फिल्में पिटने लगी तो उन्होंने दबंग का जमकर प्रचार किया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्हें प्रचार का महत्व समझ में आया।

webdunia
WD

41) सलमान को इंटरव्यू देना बिलकुल पसंद नहीं है, लेकिन फिल्म की पब्लिसिटी के लिए उन्हें न चाहते हुए भी यह करना पड़ता है।

42) सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

43) सलमान कार और मोटरबाइक के शौकीन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, ऑडी, रेंज रोवर, लेक्सस एलएक्स 470, टोयोटा लैंड क्रूज़र जैसी कई महंगी कारे हैं। कई बार वे साइकल पर भी मुंबई की सड़कों पर निकल पड़ते हैं।

44) पिछले कई सालों से वे एक ब्रेसलेट पहन रहे हैं जिसमें फिरोजा स्टोन लगा है। सलमान का मानना है कि यह न केवल उनके लिए लकी है बल्कि बुरी नजर से भी उन्हें बचाता है।

45) पांच फीट आठ इंच लंबे सलमान से कई हीरोइन ऊंची हैं। इस बात को लेकर अक्सर वे अपना मजाक उड़ाते हैं।

webdunia
 
PR

46) सलमान का कहना है कि वे एक्टिंग नहीं करते हैं। वे जैसे हैं वैसे ही परदे पर भी नजर आते हैं और दर्शक उन्हें इस रूप में खूब पसंद करते हैं।

47) जब भी वे ‍फिल्मों में अपनी टी-शर्ट उतारते हैं दर्शक खूब तालियां बजाते हैं।

48) सलमान को जिम में जाना खास पसंद नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि उनके पेशे की डिमांड है कि वे फिट रहें। इसलिए वे रोजाना जिम जाते हैं।

49) मुंबई के अलावा लंदन भी उन्हें बहुत पसंद है।

50) 27 दिसंबर 1965 को इन्दौर में सलमान खान का जन्म हुआ है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह चटपटा चुटकुला पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे : ICU में भूत-प्रेत का साया