Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर, आलिया, मौनी, फरहान सहित इन सेलिब्रिटीज ने 2022 में लिए 7 फेरे

हमें फॉलो करें रणबीर, आलिया, मौनी, फरहान सहित इन सेलिब्रिटीज ने 2022 में लिए 7 फेरे

WD Entertainment Desk

कोविड के कारण शादियां रूकी थी। जैसे ही कोविड के कारण राहत मिली, शादियों की धूम मच गई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भी विवाह रचा लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सबसे ज्यादा चर्चा रही। फरहान अख्तर ने दूसरी शादी की तो मौनी रॉय ने भी बॉयफ्रेंड को पति बना लिया। अली फज़ल और रिचा चड्ढा ने कहा कि उन्होंने तो दो साल पहले ही शादी कर ली थी। शादी का जश्न इस साल मना लिया। पेश है उन सेलिब्रिटीज के नाम जो सिंगल से डबल हो गए।  
 
  • 1 जनवरी 2022 : अभिनेता मोहित रैना ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने गर्लफ्रेंड अदिति से विवाह कर लिया है। 
  • 27 जनवरी 2022 : मौनी रॉय ने गोवा में सूरज नाम्बियार से विवाह किया।
  • 5 फरवरी 2022 : अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से मुंबई में की शादी। 
  • 14 फरवरी 2022 : अभिनेता विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की और18 फरवरी को हिंदू  रीति-रिवाज से शादी की। 
  • 19 फरवरी 2022 : फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ खंडाला में विवाह किया। 
  • 19 फरवरी 2022 : बिग बॉस 15 कंटेंस्टंट और सिंगर अफसाना खान ने बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी की। 
  • 20 फरवरी 2022 : फिल्म निर्देशक लव रंजन ने आगरा में अलीश वैद के साथ विवाह रचाया। 
  • 3 मार्च 2022 : पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह ने एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी की। सनाह ने फिल्म 'शानदार' में अभिनय किया था।
  • 9 मार्च 2022 : टीवी एक्ट्रेस भूमिका गुरंग ने शेखर मल्होत्रा के साथ विवाह किया।
  • 14 अप्रैल 2022 : अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शादी की। उनकी शादी वर्ष की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। पिछले तीन-चार साल से दोनों में चल रहा था रोमांस। 
  • 20 मई 2022 : गायिका कनिका कपूर ने गौतम हाथीरमानी के साथ लंदन में शादी की। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी राज चंदौक से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। 
  • 25 मई 2022 : फिल्ममेकर हंसल मेहता ने 17 साल से अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ सैन फ्रांस्सिको-कैलिफोर्निया में शादी की। 
  • 9 जून 2022 : अभिनेत्री नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने महाबलीपुरम शेर्टन पार्क में शादी की। 
  • 15 जून 2022 : 'थप्पड़' फेम एक्टर अंकुर राठी ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी से शादी की। 
  • 9 जुलाई 2022 : आगरा स्थित जेपी पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की। 
  • 10 अगस्त 2022 : पॉप सिंगर अर्जुन कानूनगों और कार्ला डेनिस ने शादी की।
  • 4 अक्टूबर 2022 : अली फज़ल और रिचा चड्ढा ने अपनी शादी को मुंबई में सेलि‍ब्रेट किया। दोनों ने 2 साल पहले शादी की थी।
  • 29 अक्टूबर 2022 : अभिनेता आर्यन वैद ने फ्लोरिडा की अरिन ऐनी वॉरेन से की शादी। यह आर्यन की दूसरी शादी है।
    1 नवम्बर 2022 : अभिनेता अंशुमन झा ने उत्तरी कैरोलिना में सिएरा विंटर्स से शादी की।  
    6 नवम्बर 2022 : गायिका पलक मुच्छल और संगीतकार मिथुन शर्मा ने विवाह किया।
  • 4 दिसम्बर 2022 : फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से जयपुर में शादी की। 
  • 9 दिसम्बर 2022 : अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने मीनाक्षी से विवाह रचाया।
  • 12 दिसम्बर 2022 : निर्माता गुनीत मोंगा ने सनी कपूर से विवाह रचाया।
  • 13 दिसम्बर 2022 : राइटर एक्टर हुसैन दलाल ने जीबा के साथ की शादी। 
  • 14 दिसम्बर 2022 : अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम इंस्ट्रक्टर शाहनवाज शेख से शादी की खबर सोशल मीडिया पर दी। 
  • 28 दिसम्बर 2022 : फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सना सईद ने लॉस एंजिल्स में Csaba Wagner से सगाई की। Csaba Wagner एक साउंड इजीनियर हैं। 


Edited by : Samay Tamrakar

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर, बप्पी, केके सहित कई दिग्गजों को ले गया 2022 का साल, बॉलीवुड पर टूटा दु:खों का पहाड़