Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रातरानी से पाएं खूबसूरती और ताजगी

हमें फॉलो करें रातरानी से पाएं खूबसूरती और ताजगी
खूबसूरती और ताजगी मिलकर आपके तन और मन को खूबसूरत सुगंधित एहसास से भर देती है। ऐसा खुशनुमा एहसास पाना चाहते हैं, तो रात की रानी और कमल के फूलों से कीजिए दोस्ती। जानिए ब्यूटी टिप्स - 
 

 
 








रात की रानी के फूल रात में ही खिलकर महकते हैं। एक टब पानी में इसके 15-20 फूलों के गुच्छे डाल दें और टब को शयन कक्ष में रख दें। कूलर व पंखे की हवा से टब का पानी ठंडा होकर रातरानी की ठंडी-ठंडी खुशबू से महकने लगेगा। सुबह रातरानी के सुगंधित जल से स्नान कर लें। दिनभर बदन में ताजगी का एहसास रहेगा व पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलेगा।

कमल : कमल के फूलों को धारण करने से शरीर शीतल रहता है। फोड़े-फुंसी आदि शांत होते हैं। शरीर पर विष का कुप्रभाव कम होता है। गुलाब, बेला, जूही आदि के अलंकरण हृदय को प्रिय होते हैं। इससे मोटापा कम होता है।
webdunia
 
चंपा, चमेली, मौलसरी आदि के प्रयोग से शरीर दाह की कमी तथा रक्त विकार दूर होते हैं और मन प्रसन्न रहता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मक्खन खाने के यह 10 फायदे, जरूर जानना चाहिए...